खाना खोज रहा था बैजर, मिला कुछ ऐसा जिसे देख चौंक गए लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खाना खोजने के लिए नेवले जैसे जीव कई बार जमीन के अंदर खुदाई करते है। ऐसा ही एक जीव बैजर के नाम से जाना जाता है। यह भुला बैजर उत्तरी स्पेन में जमीन के नीचे खाना खोज रहा था लेकिन बाहर निकल आया प्राचीन रोमन साम्राज्य का खजाना। इसका खुलासा तब हुआ जब दो पुरातत्वविद गुफा में प्राचीन वस्तुओं की खोज में निकले।
अस्तुरियास के ग्राडो नगरपालिका में यह खजाना मिला। बैजर जीव की मांद भी, खजाने के पास देखी गई। पुरातत्वविदों का मानना है कि फिलोमेना में पिछले साल बर्फीला तूफान आया था, जिसकी वजह से बर्फ में खाना खोजना मुश्किल हो गया, इसीलिए बैजर खाने को सूंघते हुए बर्फ के नीचे दबी मिट्टी में चला गया था।
बैजर जब खाना खोजता है तो वो मिट्टी में बनी दरार से खाना सूंघ लेता है, इसीलिए वो हमेशा सूंघते हुए चलता है। जैसे ही उसे खाने की गंध आती है, तो वह अपने नुकीले पंजों से खोदना शुरू कर देता हैं। काम की वस्तु न मिलने पर वो कहीं और खोदना शुरू कर देता है।
दो आर्कियोलॉजिस्ट ने खजाने को खोजा
209 तरह को वस्तुएं रोमन खजाने में शामिल थी, जिसमे 14 सोने के सिक्के भी थे। आर्कियोलॉजिस्ट की रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार माना जा रहा है कि सोने के सिक्के तुर्की के कॉन्सेटिनोप्ले और ग्रीस के थेसालोनिकी में बनाए गए थे।
ग्राडो जंगली इलाका है, जहां गुफा घने जंगल के बीच मिली थी। इस इलाके में पहले 306 से 337 एडी रोम में साम्राज्य करने वाले कॉन्सटेनटाइन-1 के समय की वस्तुएं मिली थीं। हाल ही में मिले सोने के सिक्के भी इसी समय के माने जा रहे है।
स्पेन के अस्तूरियाएस प्रांत के सांस्कृतिक मंत्रालय ने इस रिसर्च के लिए फंडिंग की थी। फिलहाल सर्दियों के मौसम में बर्फ की वजह से प्राचीन वस्तुओं की खोज बंद है।
Created On :   14 Jan 2022 3:35 PM IST