इस देश में चूहा पालने से पहले सरकार से लेनी पड़ती है अनुमति

Ajab-Gjab: Before raising a rat in this country, permission has to be taken from the government
इस देश में चूहा पालने से पहले सरकार से लेनी पड़ती है अनुमति
अजब- गजब इस देश में चूहा पालने से पहले सरकार से लेनी पड़ती है अनुमति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घर पर कुछ जानवरों को पालना हमारे देश में आम बात है, आपने भी लोगों को कुत्ता, बिल्ली, खरगोश या फिर सफेद चूहा पालते देखा होगा। भारत में चूहों का घर में घूमना एक आम बात है, यह चूहे कभी आपकी अलमारी में घुस जाते हैं तो खभी किचन में। पर क्या आपको मालूम है कि किसी देश में इन चूहों पर भी रोक लगाई जा सकती है! 

दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां आपको चूहों को पालने के लिए सरकार से पहले अनुमति लेना पड़ती है। कनाडा एक ऐसे ही देश है में शामिल है जहां चूहे पालने से पहले लोगों को सरकार से पूछना पड़ता है।

दुनिया की एकमात्र तैरती झील "लोकटक" यहां है स्थित, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

क्यों है चूहों पर पाबंदी?
अल्बर्टा कृषि कर्मचारी सदस्य ने चूहे के नियंत्रण पर काम करना शुरू किया था। दरसल, वहां चूहों की वजह से लोगों की फसलें खराब हो रही थीं और उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि वह इससे कैसे छुटकारा पा सकते हैं?

कृषि कीट अधिनियम ने चूहा नियंत्रण अनिवार्य कर दिया। संपत्ति धारक जो चूहों को नियंत्रित करने में असफल रहे या कीट नियंत्रण निरीक्षकों द्वारा बार-बार दी गई चेतावनियों का पालन नहीं किया, उन्हें आधिकारिक चेतावनी दी जाती थी। चेतावनी की शर्तों का पालन ना कर पाने पर अदालती कार्रवाई भी की जाती थी। 

हालाँकि, कई वर्षों तक कानूनी सहारे की सहायता नहीं ली गई थी जब तक कि वहां के लोग चूहा नियंत्रण को लोकर शिक्षित ना हो जाए। उस समय, अदालती मामलों की सुनवाई एक स्थानीय मजिस्ट्रेट द्वारा की जाती थी जो आमतौर पर स्थानीय रूप से एक प्रमुख नागरिक होता था। अलबर्टा में चूहा नियंत्रण अभी भी एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। 

भारत में मौजूद है दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार, कोई नहीं कर पाया इसे ध्वस्त 

कई वर्षों के बाद, चूहा नियंत्रण नियमित हो गया है। हालाँकि, यह समस्या यहीं हल नहीं होती है, चूहा नियंत्रण में शामिल कर्मियों को लगातार सावधान रहना पड़ता है। चूहों में आज भी उतनी ही आसानी से पूरे अल्बर्टा में फैलने की क्षमता है जितनी पहले थी।
 

Created On :   11 Sep 2021 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story