यहां होती है भूतों की शादी, 3000 साल से चली आ रही है प्रथा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कई अजीबो गरीब किस्से हैं, जिनमें शादियों के किस्से भी शामिल हैं। आपने कई तरह की शादियों के बारे में पढ़ा और सुना भी होगा। लेकिन आप कभी भूतों की शादी में गए हैं या फिर ऐसी किसी शादी के बारे में सुना है। शायद नहीं तो, आपको बता दें कि ऐसा भी होता है। यह किस्सा है चीन के एक अजीबो गरीब रिवाज का।
कैसे होती है भूतों की शादी, क्या वाकई इस शादी में भूत मौजूद होते हैं और किस वजह से यह शादी कराई जाती है? ऐसे कई सवाल आपके मन में इस किस्से के बारे में जानकार उठे होंगे। आइए जानते हैं इस पूरे किस्से के बारे में...
इस पेंटिंग की कीमत सुन कर चौक जाएंगे आप, जानें लिओनार्दो दा विंची की इस पेंटिंग का राज
3000 साल पुराना रिवाज
यह प्रचलित रिवाज लगभग 3,000 साल से चला आ रहा है इसमें विश्वास करने वाले लोगों का कहना है कि यह रिवाज दो अविवाहित मृत लोगों के लिए है ताकि वह इस जीवन के बाद अकेले ना रहें। मूल रूप से, मरे हुए लोगों की शादियां जीवीत लोगों द्वारा करवाई जाती थी। दोनों मृत लोगों की शादी आम लोगों की तरह पूरे रीती रिवाज के साथ करवाई जाती है ताकि वह दूसरी दुनिया में अकेले ना रहें।
कैसे होता है यह शादी?
दो मरे हुए लोगों के बीच भूत विवाह में, "दुल्हन" का परिवार दुल्हन की कीमत की मांग करता है और दहेज भी लेता है, जिसमें आभूषण, नौकर और एक हवेली शामिल होती है लेकिन यह सभी प्रक्रिया कागजी श्रध्दांजलि के रूप में होता है। इस शादी में उम्र और पारिवारिक पृष्ठभूमि उतने ही अहम होते हैं जितने कि पारंपरिक शादियों में होते हैं, इसलिए परिवार मैच-मेकर के रूप में काम करने के लिए फेंग शुई मास्टर्स को काम पर रखते हैं। यह शादी के लिए परिवारों का मेल करते हैं।
शादी समारोह में आम तौर पर दूल्हा और दुल्हन की अंतिम संस्कार विधि की जाती है और एक भोज किया जाता है। सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है दुल्हन की हड्डियों को खोदकर दूल्हे की कब्र के अंदर डालना।
डेथ वैली के नाम से मशहूर है यह जगह, जानें क्या है इसका रहस्य
क्यों कराई जाती है शादी?
शादी के पीछे की वजह हर जगह पर अलग होती है। घोस्ट वेडिंग शोक में डूबे रिश्तेदारों की तरफ से एक श्रध्दांजलि के रूप में होती है, क्योंकि एक मृत दुल्हन को ढूंढना कुछ ऐसा ही है, अपने बेटे के लिए लोग उसी तरह दुल्हन ढूंढते हैं जैसे कोई अपने जीवीत बेटे के लिए ढूंढता है।
कई चीनी लोगों का मानना है कि अगर मृतकों की इच्छा पूरी नहीं हुई तो उन पर दुर्भाग्य टूट पड़ता है। वहीं कुछ लोग मानते हैं भूतों की शादी करने से मृतकों को शांति प्राप्त होती है। भूतों की शादियों के पीछे मूल विचारधारा यह है कि मृतक जीवन के बाद भी अपना जीवन जारी रखते हैं। वहीं अगर किसी ने जिंदा रहते हुए शादी नहीं की, तो उनकी मृत्यु के बाद भी उन्हें शादी करने की जरूरत है।
Created On :   2 Sept 2021 4:38 PM IST