जानिए दुनिया के सबसे महंगे मसाले का नाम, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हम रोजाना अपने घर में कई तरह के मसालों का प्रयोग करते हैं। जो हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। बिना मसालों के मानों हमारे खाने का स्वाद अधूरा ही लगता है। वहीं दुनिया में विभिन्न प्रकार के मसाले पाए जाते हैं, जिनका अपना एक अलग ही स्वाद होता है। इनकी किस्मों के साथ इनकी कीमतें भी अलग अलग होती हैं।
वैसे तो बाजार में मिलने वाले मसालों की कीमत आमतौर पर थोड़े रुपए करीब 50 रुपए से 100 रुपए और 500 रुपए तक जाती है। लेकिन कई सारे ऐसे मसाले भी हैं, जिनकी कीमत आपके होश उड़ा देगी। आज हम आपको एक ऐसे मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया भर में मिलने वाले सभी मसालों में सबसे महंगा है।
वैज्ञानिकों ने खोजा दुनिया का सबसे ज्यादा पैरों वाला जीव, पाताल में रहता है 200 फिट अंदर
दुनिया के सबसे महंगे और हीरे की तरह कीमत रखने वाले मसाले को ‘रेडगोल्ड’ नाम से भी जाना जाता है। इस मसाले को लगभग सभी लोग जानते हैं इस मसाले का नाम “केसर” है। वर्तमान में केसर दुनिया के सबसे महंगे मसाले में शामिल है। जिसके एक किलोग्राम की कीमत ढाई लाख से 3 लाख रूपए तक होती है।
आखिर क्या कारण है जिसकी वजह से केसर दुनिया के सबसे महंगे मसालों में शुमार है। इसको लेकर कई कारण सामने आते हैं। बताया जाता है कि इसके पौधों के डेढ़ लाख फूलों से सिर्फ एक किलो केसर निकलता है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसके एक फूल से सिर्फ तीन केसर ही मिलते हैं।
वहीं एक कारण यह भी है की केसर का पौधा भी बहुत महंगा मिलता है। केसर का पौधा भी दुनिया का सबसे महंगा पौधा है। जम्मू कश्मीर के इलाके में केसर की खेती की जाती है। बताया जाता है कि लगभग 2300 साल पहले ग्रीस (यूनान) में सिकंदर महान की सेना ने सबसे पहले केसर की खेती की थी।
कैलिफोर्निया के बीच पर दिखी धूप में नहाने वाली सनफिश, एक बार में देती है 30 करोड़ अंडे
केसर का मसालों के अलावा कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। सेहत के लिए केसर को अच्छा माना जाता है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर लगाने वाली क्रीम में भी किया जाता है। केसर का अलग-अलग चीजों में अलग– अलग प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है।
Created On :   21 Dec 2021 4:45 PM IST