फिलीपींस की गुफा में वैज्ञानिकों ने की मानव अस्तित्व की एक नई खोज

डिजिटल डेस्क,फिलीपींस। हाल ही में फिलीपींस की एक गुफा में शोधकर्ताओं को मानव अस्तित्व को लेकर एक बड़ी सफलता मिली है।वैज्ञानिकों को फिलीपींस की एक गुफा में इंसानों की एक नई प्रजाति के अवशेष प्राप्त हुए है। इस बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि ये मानव की विलुप्त हो चुकी प्रजाति है। इस प्रजाति पर रिसर्च करने के बाद पता चला है कि यह करीब 50 साल पुरानी हो सकती है। वैज्ञानिक इसे मानव जाति का दूर का रिश्तेदार बता रहे हैं।
वैज्ञानिकों को ये नई प्रजाति के अवशेष फिलीपींस के लूजोन द्वीप से प्राप्त हुए हैं। ये द्वीप फिलीपींस का सबसे बड़ा द्वीप है। वैज्ञानिकों ने इस प्रजाति का नाम होमो लूजोनेसिस रखा है। वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया है कि इस नई प्रजाति में पाए जाने भौतिक गुणों की विशेषताएं कुछ-कुछ प्राचीन मानव प्रजातियों और आज के इंसानों से मिलती-जुलती है।
वैज्ञानिकों द्वारा अंदेशा जताया जा रहा है कि इन नई प्रजाति के अवशेष प्राचीन मानव के अफ्रीका से जुड़े हो सकते हैं, जो बाद में दक्षिण पूर्व एशिया में आकर बस गए होंगे। बता दें कि इस खोज से पहले ऐसा असंभव माना जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मानव की इस प्रजाति को वैज्ञानिकों ने केवल गुफा से बरामद किया है। कनाडा की लेकटेड यूनिवर्सिटी के मानव शास्त्र विभाग में एसोसिएट फोफेसर मैथ्यू टोचेरी कहते हैं कि यह खोज वाकई असाधारण है। बिना किसी शक के आने वाले हफ्तों या महीनों में यह खोज वैज्ञानिकों के बीच नई बहस छेड़ देगी।
Created On :   14 April 2019 8:03 AM IST