अजब गजब: राह चलते एक बच्चे ने दो लड़कों से मांगा फोन, कही ऐसी बात कि सुनकर लड़के रह गए दंग!

राह चलते एक बच्चे ने दो लड़कों से मांगा फोन, कही ऐसी बात कि सुनकर लड़के रह गए दंग!
  • एक छोटे लड़के का वीडियो हो रहा है वायरल
  • दो लड़कों से मांगा था फोन
  • आशिकाना अंदाज में किया फोन पर बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोज आते हैं जिनको देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं। जो कि कमेंट्स में लोग जता ही देते हैं। अगर फनी वीडियोज आ जाएं तो वायरल होने से तो कोई रोक ही नहीं सकता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा आता है और एक जगह पर बैठे दो लड़कों से फोन मांगता है। फोन मिलने के बाद वो ऐसी बात करता है कि सभी को सदमा लग जाता है।

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा मासूम बच्चा दो लड़कों के पास आकर साइकिल खड़ी करता है और फिर जेब से एक पर्ची निकाल कर उन लड़कों से कहता है, 'भईया ये वाले नंबर पर फोन लगाकर दे दो! फोन लिया लड़का बच्चे से पूछता है, 'किसका नंबर है बे?' लड़का जवाब में कहता है, 'मेरे दोस्त का।'


क्या की बात?

इस पर लड़के का दोस्त फोन लगाने को कहता है, फिर लड़का उस बच्चे का दिया नंबर लगाता है और फोन बच्चे को दे देता है। बच्चे को फोन पर लड़की की आवाज सुनाई देती है, 'हलो!' फिर बच्चा बोलता है, 'बेबी मैं कल स्कूल नहीं आउंगा,तुम भी मत आना!' बच्चे की बात सुनकर दोनों लड़के हैरान हो जाते हैं , फिर बैकग्राउंड में गाना बजने लगता है ,'तेरी आशिकी भी ये क्या रंग लाई।'

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर अब तक एक करोड़ एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई सारे लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है कि, ओ बेटे गोली बी नहीं दे सकते हैं तुमको तो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा था कि लगता है फोन वाले भईया की गर्लफ्रैंड नहीं है, क्योंकि गंभीर मात्रा में दिल टूटा है।

Created On :   17 March 2025 11:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story