अजब गजब: धीरेंद्र शास्त्री को बताया अपना पिता, इस युवती ने ससुराल में जाकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

- बागेश्वर धाम में 251 लड़कियों का हुआ विवाह
- इनमें से एक ने ससुराल पहुंचकर बनाया वीडियो
- सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले ही छतरपुर के ग्राम गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के दिन 251 बेटियों का विवाह संपन्न हुआ था। जिसमें सभी जाति की बेटियों की शादी करवाई गई थी। इनमें से एक बेटी ने वीडियो बनाया था जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें उसने शादी में मिली दहेज सामग्री दिखाई थी और धीरेंद्र शास्त्री को अपना पिता बताया था।
लड़की ने क्या कहा?
ससुराल में पहुंची बेटी ने वीडिया बनाते हुए बताया कि, 26 फरवरी को गुरुजी ने हमारी शादी करवाई थी। गुरुजी ने उपहार के तौर पर हमको इतना सामान दिया है जो हमने कभी सोचा भी नहीं था। इतना तो मां-बाप भी नहीं दे पाते जितना गुरुजी ने दिया है। उसने आगे बताया कि, हम गिनती भी नहीं कर पा रहे हैं कि क्या-क्या सामान आया है। 2 दिन तक तो मम्मी भी परेशान थीं कि दहेज कहां रखा जाए। हमें इतना सामान मिला है कि घर में नहीं आ रहा है। राशन तो बाहर ही रखा है। घर इतना बड़ा है लेकिन तब भी सामान पूरा नहीं आ पा रहा है।
दहेज में क्या-क्या मिला?
लड़की वीडियो में सामान दिखाती हुई कहती है कि, देखिए ये मुझे बेड मिला है। कमरे में गोदरेज, कूलर, बेड, टेबल, सोफा, बड़ा सोफा, कंबल, टीवी, श्रृंगार दानी, सूटकेस ये सब मिला है। सूटकेस में तो इतना सामान था कि उठा ही नहीं पा रहे थे। इस सूटकेस में 14-15 तो सिर्फ साड़ियां ही थीं। साथ ही कपड़ा, स्वेटर, कुरकुरा नमकीन, चावल, मिठाई, घी के लड्डू भी मिले हैं।
बाबा बागेश्वर को कहा पिता
लड़की ने आगे बताया कि कान के लिए सोना और चांदी की गोमाता दीं, चांदी की बिछिया और चांदी की पायल भी दी है और पति के लिए चांदी का लॉकेट भी दिया है। कन्यादान का पूरा सामान दिया, 5 बर्तन दिए हैं। मैं तो लोगों से कहती हूं कि मेरे पिता का नाम हर कोई जानता है। मेरे पिता का नाम श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री है।
Created On :   10 March 2025 5:46 PM IST