अजब गजब: होने ही वाली थी शादी, कि घरवालों ने किया कुछ ऐसा, सात फेरे लेने से पहले ही टूट गई शादी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

- शादी के अंतिम दौर में पहुंचकर शादी टूटी
- दूल्हे का सिबिल स्कोर नहीं था अच्छा
- आर्थिक बैकग्राउंड देख रहे थे परिवारवाले
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। लोगों की अच्छी खासी आमदनी होने के बाद भी अपना घर चलना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में एक दूसरे से कर्ज या बैंक से लोन लेना पड़ता है और लोन हासिल करने के लिए अपना सिबिल स्कोर ठीक-ठाक रखना पड़ता है। जिससे बैंक बिना कोई परेशानी के लोन पास कर दें। जब कोई व्यक्ति लोन के लिए बैंक जाता है तो सबसे पहले उससे सिबिल स्कोर कि जानकारी ली जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि सिबिल स्कोर अच्छा नहीं होने के कारण शादी टूटी हो। यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग रही होगी। लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है।
क्या है मामला?
बता दें कि यह शादी टूटने की आश्चर्यजनक घटना महाराष्ट्र में हुई है। यह मामला इसलिए अद्भूत है क्योंकि यह शादी होते-होते टूट गई। दरअसल हुआ ये था कि दूल्हे के सिबिल स्कोर लड़की के पिताजी के आंखों में खटक गया। और दुल्हे से सिबिल स्कोर दिखाने के डिमांड कर दिया। लड़की के मामा ने कहा कि अगर लड़का पहले से ही कर्ज के बोझ में डूबा हुआ है। तो हमारी भांजी का फ्यूचर कैसे सुरक्षित करेगा। यह कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया।
सिबिल स्कोर के कारण शादी टूटी
महाराष्ट्र के अकोला जिले के मुर्तीजापुर गांव में दो फैमिली के बीच शादी की तैयारी खूब धूम-धाम से चल रही थी। सारी तैयारी पूरी तरह से हो चुकी थी। शादी में एक रस्म के दौरान लड़की के मामा ने लड़के(दूल्हा) से सिबिल स्कोर दिखाने की मांग कर दी। इसके बाद दूल्हे के पूरे परिवार सहज गए। हालांकि लड़के ने अपना सिबिल स्कोर दिखाया और मामा को समझ आ गया कि लड़के पहले ही कई सारें बैंकों से लोन ले चुका है। उसकी आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। जिसके बाद मामा ने तुरंत शादी से मना कर दिया और शादी टूटने से पिछे तर्क देते हुए कहा कि जो लड़का पहले ही कर्ज ले रखा है, वो मेरी बेटी का भविष्य कैसे सुरक्षित करेगा। मामा ने अपनी भांजी का भविष्य बर्बाद होने से बचा लिया। दोनों परिवार की तैयारियां धरी कि धरी रह गई। दोनों परिवारों के बीच रिश्ता टूटने से जोर का धक्का लगा। लड़की के मामा ने खुशी पर पानी डाल दिया।
Created On :   10 Feb 2025 11:02 PM IST