अजब गजब: चीन से आया ऐसा विशाल बकरा, जिसका है 30 किलो वजन, देखकर सभी लोग रह गए हैरान!

चीन से आया ऐसा विशाल बकरा, जिसका है 30 किलो वजन, देखकर सभी लोग रह गए हैरान!
  • राकेश कोलेकर का 30 किलो का बकरा मचा रहा धूम
  • 5 फुट लंबा है 'सुल्तान'
  • बकरे को देखकर सभी लोग हो गए उत्साहित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक की तरफ से कोल्हापुर के मेरी वेदर ग्राउंड में भीमा कृषि एग्जिबीशन का आयोजन करवाया गया है। इस प्रदर्शनी में कई सारे खेत के लिए वस्तुएं, औजार और जानवर भी देखने को मिल रहे हैं। इस प्रदर्शनी कीखास ात ये है कि, इस प्रदर्शनी में एक चीनी बकरा भी आया है, जिसको देखकर सभी बहुत ही ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं और वो बकरा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना हुआ है।

क्या है बकरे का नाम?

उस चीनी बकरे का नाम सुलतान है। सुलतान का वजन 30 किलो है और इसकी शारीरिक बनावट भी बहुत ही अनोखी है। इसका शरीर भी सफेद रंग के बालों से ढका हुआ है और इसका आकार और इसकी सुंदरता दोनों ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इसके मालिक ने इस बकरे को चीन से खरीदा था। उसने सिर्फ इसको शौक के लिए खरीदा था।

सुलतान किस प्रजाति का है?

सुलतान चीन झिंग प्रजाति आकार और सुंदरता में और बकरों से काफी ज्यादा अलग है। इसकी शारीरिक बनावट भी बहुत ही ज्यादा हटके है। इसका शरीर सफेद बाल के कोट से भरा हुआ है। इसकी लंबाई पांच फुट और ऊंचाई एक फुट आठ इंच है। इसकी सींग भी एक फुट चार इंच तक लंबी है। इसके सुंदर रूप की वजह से ही पूरी प्रदर्शनी की पब्लिक इसपर फोकस कर रही है।

Created On :   25 Feb 2025 6:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story