अजब गजब: सत्यानारायण कथा सुनने गईं आंटी, गाना सुनकर गईं भटक, सारी भक्ति छोड़कर लगीं भोजपुरी गाने में नाचने

सत्यानारायण कथा सुनने गईं आंटी, गाना सुनकर गईं भटक, सारी भक्ति छोड़कर लगीं भोजपुरी गाने में नाचने
  • स्तयनारायण कथा को आंटी गईं भूल
  • भोजपुरी गाने में नाचने लगीं आंटी
  • भूल गईं सारी पूजा पाठ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई सारे लोगों को आजकल कुछ होने लगा है, क्योंकि लोग कहीं भी और कुछ भी करने लगे हैं। कभी कोई अपने मरे हुए दादा जी के साथ रील बनाता है तो कहीं कोई ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर नाचने लगता है। ऐसे में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आंटी सत्यनारायण की कथा में जाती हैं और भोजपुरी गाने में नाचती हुई नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। क्योंकि वो सारी भक्ति पाठ छोड़कर नाचने में व्यस्त हो गई थीं। कई सारे लोग कमेंट भी कर रहे थे।

वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक इंफ्लूएंसर वीडियो में नाचती हुई नजर आ रही हैं। पीछे भगवान जी की पूजा हुई है और सभी औरतें बैठकर उनके लिए तालियां बजा रही हैं। वो आंटी भोजपुरी गाने 'नदिया के तीरे जइसे नैया डोला' पर नाचती हुई नजर आ रही हैं। वो काफी ज्यादा ठुमके लगाकर नाच रही होती हैं और बाकी बैठी महिलाएं ताली बजाती और उनको सपोर्ट करती नजर आ रही थीं। उनकी प्रोफाइल देखी गई थी तो दिखा कि वो एक डांसर हैं और वो बहुत ही ज्यादा नाचती हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

इस वीडियो में अब तक करीब 4 करोड़ लोग देख चुके हैं और करीब 26 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। साथ ही इस पर 17 लाख से भी ज्यादा लोगों ने शेयर किया है और हजारों लोगों ने कमेंट किया है। एक ने कहा है कि आंटी ने हिला डाला, क्या गजब डांस परफॉर्मेंस है। वहीं दूसरे ने लिखा कि चाची ने माहौल हिला दिया। तो वहीं एक और ने लिखा कि, आंटी आपको फेमस होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। ऐसे ही कई और लोगों ने भी कमेंट किया है। साथ ही भगवान को लेकर भी कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

Created On :   21 Feb 2025 6:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story