अजब गजब: एयरपोर्ट पर 3 मिनट से ज्यादा का हग करने पर देना होगा भारी जुर्माना, नहीं दिखा सकते हैं अपने जज्बात, जानें क्या है इस नियम को बनाने की वजह

एयरपोर्ट पर 3 मिनट से ज्यादा का हग करने पर देना होगा भारी जुर्माना, नहीं दिखा सकते हैं अपने जज्बात, जानें क्या है इस नियम को बनाने की वजह
  • दुनिया के इस एयरपोर्ट पर नहीं कर सकते हैं 3 मिनट से ज्यादा हग
  • पकड़े जाने पर देना हो सकता है भारी जुर्माना
  • क्यों नहीं लग सकते हैं 3 मिनट से ज्यादा गले?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोगों की आदत होती है लोगों से मिलकर उनके गले लगने की। एक दूसरे से गले मिलकर प्यार जताना दुनिया के हर देश में होता है। कई बार लोग अपने प्रियजनों से मिलते हैं तो उनको तुरंत गले से लगा लेते हैं। और लंबे समय तक लगाए रहते हैं ताकि वो अपनी खुशी जता पाएं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा एयरपोर्ट है जिसको अपने प्रियजनों को 3 मिनट से ज्यादा गले नहीं लगा सकते हैं। अगर आपने 3 मिनट से ज्यादा गले लगाया तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ेगा। सुनने में ये बहुत ही अजीब लग रहा है लेकिन ऐसा सच में एक एयरपोर्ट है जहां आप 3 मिनट से ज्यादा किसी को हग नहीं कर सकते हैं।

कहां की हो रही है बात?

न्यूजीलैंड के डुनेडिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बात है जिसने सबको सवाल करने पर मजबूर कर दिया है। इस एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए गले लगने का समय डिसाइड कर दिया है। इससे ज्यादा कोई भी किसी को हग नहीं कर सकता है। यात्री यहां पर एक दूसरे को सिर्फ 3 मिनट के लिए हग कर सकते हैं। अगर कोई 3 मिनट से ज्यादा हग कर लेता है तो उसको जुर्माना देना होगा। इस नियम को लेकर काफी चर्चा चल रही है। साथ ही इस पर काफी लोग सवाल भी उठा रहे हैं।

क्या है नियम बनाने की वजह?

इस नियम को बनाने की कई वजहें हैं। हवाई अड्डे पर यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। तो इस नियम के चलते लोगों को फ्लाइट पकड़ने में आसानी रहती है। एयरपोर्ट एक सुरक्षा संवेदनशील क्षेत्र होते हैं। जिस वजह से कर्मचारियों यात्रियों पर नजर रखने में आसानी होती है। इसके अलावा अगर लंबे समय तक कोई गले लगाकर खड़ा है तो उससे और यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि वो भी अपने प्रियजनों से मिलने आते हैं या छोड़ने आते हैं। ये नियम कोविड-19 के बाद बनाया गया था लेकिन हो सकता है महामारी के दौरान लोगों को सामाजिक दूरी बनानी आ गई हो। लेकिन अब तक इस नियम की कोई आधिकारिक रूप से वजह नहीं बताई गई थी।

Created On :   24 Oct 2024 9:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story