अजब गजब: शख्स ने निगल लिया जिंदा चूजा, पूछे जाने पर होश उड़ाने वाली वजह आई सामने, डॉक्टर ने अपने हाथ किए खड़े

- तांत्रिक के चक्कर में लोगों को हो सकती है परेशानी
- एक शख्स ने खाया जिंदा चूजा
- देखकर लोगों के उड़े होश
डिजिटल डेस्क, भोपाल। तंत्रमंत्र के चलते देश में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक खबर छत्तीसगढ़ से सामने आई है। जिसमें तंत्रमंत्र के चलते एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ गई। छ्त्तीसगढ़ में एक 35 साल के शख्स ने जिंदा चूजा खा लिया था, जिस वजह से उसकी खाने की नली बंद हो गई और उसको अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
पहले हुआ बेहोश
मिली जानकारी के मुताबिक, उस शख्स के चूजा निगल लेने के बाद परिवार वालों ने बताया कि, जब वो नहाकर आया तो तुरंत बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उसको हॉस्पिटल ले जाया गया, तो वहां पता चला कि उसकी मौत हो गई है। डॉक्टर्स ने ऑटॉप्सी के समय शख्स के गले से चूजे को निकाला था।
डॉक्टर्स भी हुए हैरान
डॉक्टर्स का कहना है कि, उन्होंने अपने इतने साल के करियर में ऐसा मामला पहली बार देखा है। डॉक्टर्स ने बताया कि, वो चूजा उस आदमी के गले में फंस गया था जिससे उस आदमी की सांस घुटने लगी और वो बेहोश हो गया। उस शख्स का गला काटा तो, उसमें से एक जिंदा चूजा फंसा हुआ मिला था। जिसकी लंबाई करीब 20 सेंटी मीटर थी।
तंत्रमंत्र का है मामला
उस शख्स की मौत को लेकर गांव वालों ने बताया कि, उसकी मौत के पीछे तांत्रिक क्रियाओं का मामला हो सकता है। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि, यादव ेक तांत्रिक के संपर्क में था, क्योंकि उसके बच्चे नहीं हो रहे थे। बच्चों की इच्छा पूरी करने के लिए हो सकता उस शख्स ने चूजे को जिंदा निगल लिया हो। हालांकि, पुलिस भी लगातार जांच में लगी हुई है। लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत और वजह सामने नहीं आई है।
Created On :   17 Dec 2024 5:38 PM IST