अजब गजब: शहर में निकलकर आया जंगल में रहने वाला लड़का, नहीं अच्छी लगी बाहरी दुनिया, एक दिन में ही वापस भाग गया अपने घर!

शहर में निकलकर आया जंगल में रहने वाला लड़का, नहीं अच्छी लगी बाहरी दुनिया, एक दिन में ही वापस भाग गया अपने घर!
  • जंगल में रहने वाला लड़का पहुंचा गांव में
  • गांव के लोग नहीं आए पसंद
  • लोगों ने उसको लाइटर जलाना सिखाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक समय ऐसा था कि जब हर इंसान जंगल में रहा करता था और अपनी दुनिया वहीं बसाता था। लेकिन समय के बीतते-बीतते लोग शहरों और गांवों में बसने लगे और जंगल को छोड़ने लगे। लेकिन आज बी बहुत सी ऐसी जनजातियां हैं जो कि जंगलों में रहती हैं। बता दें, इन जनजातियों को लोगों और शहरों से दूर रहना पसंद होता है। इसलिए जब भी ये लोग गांव और शहर के लोगों से मिलते हैं तो परेशान नजर आते हैं। हाल ही में ब्राजील में एक ऐसा ही काम सामने आया है, जहां पर एक जनजाति का लड़का जंगल से गलती से बाहर आ गया था और एक गांव में पहुंच गया था। गांव वालों ने उसको लाइटर से आग जलाना सिखाया लेकिन वो लड़का अपने घर एक दिन में ही वापस चला गया था।

क्या है मामला?

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 फरवरी को ब्राजील के बेला रोसा इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इसमें अमेजन के जंगलों के पास ही पुरुस नाम की एक नदी है और उस नदी के पास ही एक गांव है। जहां पर अचानक से ही एक लड़का जंगल से निकलकर बाहर आ गया था। वो लड़का एक जनजाति का सदस्य था जो कि जंगल में शांत रहता है और सभ्यता से कभी नहीं मिलता है। लड़का पहली बार ग्रामीण इलाकों में जा पहुंचा था। लोगों ने एजेंसी से बातचीत के दौरान बताया कि वो लड़का काफी ज्यादा स्वस्थ था और उसने एक लंगोट पहनी हुई थी। उसके हाथ में दो टहनियां थीं जिसको हिलाकर वो लोगों को इशारा दे रहा था।

लोगों ने सिखाई ये खूबी

गांव वालों का मानना है कि वो लड़का आग जलाने का इशारा कर रहा था। एक ग्रामीण व्यक्ति ने उसको लाइटर जलाना सिखाया था। लेकिन वो लड़का सीख नहीं पाया था। मिली जानकारी के मुताबिक, लोग जल्द ही वहां पहुंचे और उसको मछली खाने को दी थी। उसके बाद वो पास के एक केयर सेंटर ले जाया गया था।

Created On :   16 Feb 2025 2:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story