अजब गजब: फर्राटेदार हिंदी बोलते हुए दिखाया जापानी लड़के ने अपने नानी का घर, लोग हो रहे हैं हैरान

- जापान में रहकर फर्राटेदार बोलता है हिंदी
- नानी के घर का दिखाया नजारा
- लोगों ने दी प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। विदेशी लोग आजकल भारत में आकर घूमना पसंद करते हैं। उन्हें यहां कि संस्कृति काफी पसंद आती है। कई विदेशी तो यहां से लौटकर जाना ही नहीं चाहते हैं। एक बार जो व्यक्ति भारत की सभ्यता, संस्कृति, भाषा और लाइफस्टाइल से जुड़ जाता है तो उसका जाने का मन नहीं होता है। वहीं एक जापानी लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी नानी के घर का व्लॉग बना रहा होता है। वो जापान में रहने के बावजूद फर्राटेदार हिंदी बोल लेता है। हाल ही में उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो लोगों को अपनी नानी के घर का टूर करवा रहा होता है। उस वीडियो में उसकी हिंदी सुनकर हर कोई हैरान हो गया था।
वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लैटफॉर्म पर एक जापानी लड़के ने वीडियो पोस्ट किया है। वैसे वो जापान का रहने वाला है। लेकिन उसको भारत से इतना लगाव है कि वो अक्सर घूमने आता है। अपनी वीडियोज में भी वह भारत की सभ्यता, संस्कृति और हिन्दी भाषा के बारे में बातें करता है। हाल ही में उसने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो लोगों को अपनी नानी का घर दिखा रहा होता है।
नानी के घर की व्लॉगिंग
जिस तरह भारत के व्लॉगर्स अपनी दिनचर्या से जुड़े वीडियोज बनाते हैं वैसे ही जापान में रहने वाला ये आदमी भी बनाता है। लेकिन उसके वीडियो की इंटरेस्टिंग बात ये है कि वो हिंदी में बात कर रहा था। वीडियो में वो बता रहा है कि वो अपनी नानी के घर गया है। उसकी नानी का घर 50 साल पहले बना था। उस वीडियो में उसकी नानी भी नजर आ रही थीं। जिनके पास एक पालतू कुत्ता भी है। उसकी नानी का घर बहुत ही ज्यादा सुंदर था। जिसके बाद उसने घर के अलग-अलग कमरो का भी टूर कराया। साथ ही उसके हिंदी बोलने के तरीके से सभी लोग बहुत ही हैरान हो रहे थे।
वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो में हजारों व्यूज आ चुके हैं। साथ ही कई लोगों ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। जिसमें एक ने कहा कि उनका घर बहुत ही सुंदर है। वहीं दूसरे ने कहा कि उसकी नानी बहुत सुंदर हैं। तीसरे ने उसकी नानी की उम्र ही पूछ ली तो किसी और ने हिंदी सुनकर पूछा कि इतनी अच्छी हिंदी बोलना कैसे आता है।
Created On :   30 Aug 2024 5:23 PM IST