आंखो में तेज दर्द की शिकायत लेकर शख्स पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर्स को टेस्ट में दिखी कुछ ऐसी अजीबोगरीब चीज, जिसे जानकर आप रह जाएंगे दंग

आंखो में तेज दर्द की शिकायत लेकर शख्स पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर्स को टेस्ट में दिखी कुछ ऐसी अजीबोगरीब चीज, जिसे जानकर आप रह जाएंगे दंग
  • यह अजीबोगोरीब वाकया भारत के कर्नाटक राज्य से सामने आया है
  • मामला कर्नाटक राज्य का है
  • पहले भी सामने आ चुके ऐसे कई मामले

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में लोगों के साथ आए दिन कुछ ऐसी अजीबोगरीब चीजे घटित होती रहती हैं जिसके बारे में जानकर हम यकिन नहीं कर पाते हैं। कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग अपने शरीर के साथ जाने या अनजाने में कुछ ऐसे कारनामें कर बैठते हैं, जिस पर विश्वास करना हमारे लिए काफी मुश्किल हो जाता हैं। कुछ ऐसा ही एक वाकया शख्स के साथ भी घटित हुआ है। जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। चलिए जानते हैं इस अजीबोगरीब मामले के बारे में जिसने डॉक्टर्स को भी हैरत में डाल दिया है।

मामला कर्नाटक राज्य से है

दरअसल, यह अजीबोगोरीब वाकया भारत के कर्नाटक राज्य से सामने आया है। जहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति अपनी आखों में तेज दर्द और खुजली की तक्लीफ की शिकायत लेकर हॉस्पिटल गया था। जिसके बाद डॉक्टर्स ने उसकी आंखों का टेस्ट किया। जिसमें उन्होंने शख्स की आंखों के अंदर कुछ ऐसी अजीब चीज को रेंगते हुए दिखा जिसने डॉक्टरों के होश उड़ा कर रख दिए थे। इस चीज के बारे में सही तरीके से पता लगाने के लिए डॉक्टर्स ने शख्स की आंखों का एक टेस्ट और किया। इस टेस्ट से बात साफ हो गई कि शख्स की आंखो के अंदर घूम रही चीज कुछ और नहीं बल्कि एक परजीवी है।

15 सेंटीमीटर कीड़े को निकालने में हुई काफी मशक्कत

शख्स की आंखों में मौजूद परजीवी जिसे अंग्रेजी में पैरासाइट भी कहते हैं, उसका पता डॉक्टर श्रीकांत शेट्टी ने लगाया था। मिरर में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, डॉक्टर ने बिना समय गवाए व्यक्ति की आंखों से पैरासाइट को निकालने का निर्णय लिया। डॉक्टर शेट्टी ने बताया कि ऐसा करना इसलिए जरूरी था क्योंकि शख्स की आंखों के सफेद पार्ट में घूम रहे पैरासाइट को यदि समय पर नहीं निकाला जाता। तो शख्स की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए खत्म हो सकती थी। वहीं, पैरासाइट को आंखों से सुरक्षित तौर पर बाहर निकालने के लिए डॉक्टर्स को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। डॉक्टर्स ने व्यक्ति की आंखो में से जिस पैरासाइट को निकाला था उसकी लंबाई करीब 15 सेंटीमीटर थी। यही कारण था कि व्यक्ति को लगातार आंखों में दर्द और खुजली हो रही थी।

पहले भी सामने आ चुके ऐसे कई मामले

पैरासाइट से जुड़ा यह ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आंखों के अंदर बॉट फ्लाइज़ के अंडे पाए जाने से जुड़े कई तरह के केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, इंसान में पैरासाइट पाए जाने वाला यह दूसरा ऐसा केस था। कुछ ही दिनों पहले, एक महीला के दिमाग में पैरासाइट मिलने की खबर सामने आई थी। 64 वर्ष की महिला में कमजोर याददाशत, पेट दर्द, कफ, और कई और तरह के लक्षण भी देखे गए थे। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ब्रेन में पैरासाइट की मौजूदगी के बारे में जानकर महिला भी हैरान रह गई थी।

Created On :   6 Sept 2023 3:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story