अजब गजब: रोड के पास से लगे रहस्यमयी निशान, ट्रैफिक साइन समझने की कर रहे थे भूल, बाद में पता चलने पर दहश्त में आए लोग

- सड़क से गुजर रहे लोग निशान देखकर हुए हैरान
- ट्रैफिक साइन की तरह लग रहे थे निशान
- बाद में दहश्त में आए लोग
डिजिटल डेस्क, भोपाल। अक्सर सड़के से गुजरते समय हमने वहां आसपास लगे निशान देखने को मिलते हैं। हालांकि, यह निशान ऐसे ही नहीं लगा दिए जाते हैं। इसे लगाने के पीछे भी खास कारण होता है। इस तरह के निशानों को सड़क से निकल रहे वाहनों और ट्रैफिक नियमों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इन ट्रैफिक साइन के प्रयोग से वाहन चालकों को गाड़ी की स्पीड, सड़क पर टर्निंग, रोड पर आने वाले किसी खतरे या चेतावनी के बारे में सावधान करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसे किसी जगह जैसे स्कूल और हॉस्पिटल को बारे में जानकारी देने के लिए भी सड़क के पास लगाया जाता है। हालांकि, स्कॉटलैंड में यातायात संकेत चिन्ह से जुड़ी एक रहस्यमयी खबर सामने आई है। जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। दरअसल, स्कॉटलैंड में सड़क पर लोगों को अचनाक से कई अजीबोगरीब तरह के निशान दिखने लगे है। जिसे आजतक पहले कभी नहीं देखा गया है। ऐसे में जब वहां के लोगों के इन ट्रैफिक साइन को लगाने की असली वजह के पता चली, तो उनकी रूह कांप उठी। इसके बाद अब लोगों इसे जल्द से जल्द हटाने की डिमांड कर रहे है।
लोगों हुए कन्फ्यूज
इस घटना के बारे में डेली स्टार न्यूज वेबसाइट ने एक रिपोर्ट पब्लिश की है। जिसके मुताबिक, यह मामला स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग शहर में लीथ और न्यूहेव नाम की एक जगह की है। एक दिन जब सुबह के इस इलाके से लोग गुजर रहे थे। तब उन्हें यहां पर अजीबोगरीब तरह के निशाने देखने को मिलें। यह निशान देखने में बिल्कुल यातायात नियमों के चिन्ह की तरह ही लग रहे थे। जो एक ट्रैफिक बोर्ड पर लगे हुए थे। लोगों इन निशानों को काफी देर तक समझने की कोशिश की। मगर, उन्हें कुछ भी पता नहीं चला कि इन्हें किसी लिए लगाया होगा।
अंग्रेजी लेटर्स से बनाए गए निशान
इन निशानों के ऊपरी भाग की ओर दो टेढ़ी लाइन बनी हुई थी। इसके अलावा नीचले हिस्से में एक लाइन मुड़ी हुई थी। जबकि इसके भी नीचे तरफ एक सीधी लाइन बनी हुई थी। इसे लेकर नगर निगम ने बताया कि बोर्ड पर बनाए गए ये निशान सही नहीं है। प्रशासन ने कहा कि सड़क के पास यह निशान उन्होंने नहीं लगाए हैं। दरअसल, इन निशानों को इंग्लिश के लेटर्स YLT से जोड़कर बनाया गया है। इन निशानों में सबसे ऊपर Y, बीच में L और नीचे T लेटर बनाया गया है। इसे देखकर कहा जा रहा है कि इस तरह के निशान Young Leith Team नाम के गुंड़ो की गैंग के होंगे। इसके बारे में पता चलते ही नागरिकों की ओर से इन्हें फौरन हटाने की मांग की जा रही है। इस बात वहां के लोग काफी घबरा गए हैं।
दहश्त में आए लोग
सड़क के पास लगे इन निशानों को लेकर उस इलाके में रहने वाली नागरिक जूलिया ने एडिनबर्ग लाइव वेबसाइट को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उसने कहा - मैं पास की रहने वाली एक नागरिक हूं। जब मैंने इस तरह के अजीबोगरीब कई निशान देखे, तो पहले मैं काफी बेचैन हो रही थी कि इसका मतलब क्या हो सकता है। मगर, अब मुझे यह पता चला कि यह निशान एक खतरनाक गैंग के हैं। इस बात से मैं काफी ज्यादा परेशान हो गई हूं। मैं यह सोचकर काफी ज्याद चिंतित हूं कि इन साइन को गुंड़ो की गैंग ने लगाया है। ऐसे में रास्ते से निकलने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कत होगी। साथ ही उन्हें रोड पर गाड़ी चलाने में परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। जूलिया के साथ ही बाकी के लोगों की भी यही मांग है कि प्रशासन बिना देरी किए रोड से निशानों को हटा दें।
Created On :   22 Feb 2024 3:22 AM IST