पेरिस ओलंपिक 2024: हॉकी में 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी टीम इंडिया, मैच में 3-2 से बनाई बढ़त

हॉकी में 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी टीम इंडिया, मैच में 3-2 से बनाई बढ़त
  • पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने रचा इतिहास
  • हॉकी में 52 साल बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
  • मैच में कंगारू पर 3-2 के साथ बनाई बढ़त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया की हॉकी टीम से कैप्टेन हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। जबकि, अभिषेक ने एक गोल किया है। इससे पहले क्वार्ट्स में टीम इंडिया 2-0 के साथ लीड में थी। दूसरे क्वाटर्स में ऑस्ट्रेलिया ने एक गोल किया था। तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने एक गोल दागा। इसके बाद फाइनल क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने एक और गोल करके टीम इंडिया ने बोर्ड पर 3-2 के साथ बढ़त बना ली है।

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया

ओलंपिक के इतिहास में टीम इंडिया की यह जीत अब तक की सबसे एतिहासिक जीतों में शुमार हो गई है। हॉकी में 52 सालों बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पटखनी दी है। मैच में टीम इंडिया से अभिषेक (1148वें मिनट) और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (13वें और 33 मिनट) ने गोल किए। जबकि, कंगारू टीम से थॉमस क्रेग (25वें मिनट) और ब्लेक गोवर्स (55वें मिनट) ने गोल दागे हैं।

इससे पहले साल 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में भारत ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को हॉकी मैच में हराया था। इसके 52 साल बाद यानी आज भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर यह ऐतिहासिक जीत अपने नाम दर्ज की है। गौरतलब है कि पहले क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम क्वालीफाई कर गई थी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच में क्या हुआ

मैच के पहले क्वार्टर मुकाबले में भारत ने दो गोल के साथ ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाई। सबसे पहले अभिषेक ने फील्ड गोल किया। इस गोल को जवाबी हमले के बाद किया गया। मैच के दौरान ललित उपाध्याय ने डी में प्रवेश करते हुए ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस को चकम दिया। इसके बाद अभिषेक ने चार्टर की तरफ गेंद को फिल्क करते हुए गोल किया। टीम इंडिया के कैप्टन हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और भारत को 2-0 से लीड दिलाई।

दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने कमबैक किया। पनेल्टी कॉर्नर की मदद से थॉमस क्रेन ने गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके भारत को 3-1 से लीड दिलाई। हालांकि, आखिरी क्वार्टर रोमांचक रहा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वापसी करने का जीतोड़ कोशिश की। 55वें मिनट में ब्लेक गोवर्स ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया, जो जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था।

Created On :   2 Aug 2024 1:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story