WPL 2025: मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत, 5 विकेटों से गुजरात को दी मात, चौके के साथ किया मुकाबले का अंत

- टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत
- 5 विकेटों से गुजरात को दी मात
- चौके के साथ किया मुकाबले का अंत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में 5 विकेटों से जीत दर्ज कर ली है। मुकाबले में मुंबई ने चौके के साथ जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रनों पर ढ़ेर हो गई थी। गुजरात के दिए इस टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने महज 16.1 ओवर में 5 विकेट रहते ही जीत हासिल कर ली थी।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना मुंबई इंडियंस के लिए सफल साबित हुआ। इस जीत के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में अपना खाता खोला है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में उन्हें 2 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था।
कोटाम्बी में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की बैटिंग लाइन-अप ने मुंबई इंडियंस के सामने घुटने टेक दिये थे। इस दौरान केवल हरलीन देओल ने 32 रनों की पारी खेली थी। इनके अलावा काशवी गौतम ने भी टीम के लिए 20 रन जोड़े थे। लेकिन इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सका था।
वहीं, जब गुजरात के दिए टारगेट का पीछा करने मुंबई इंडियंस उतरी तो, उनकी शुरुआत काफी खराब रही थी। इस दौरान टीम की सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज केवल 17 रन तो यशिका भाटिया 8 रन पर आउट हो गई थी। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। हालांकि, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी नैट साइवर ब्रंट ने टीम के लिए 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
Created On :   18 Feb 2025 10:42 PM IST