IPL 2025: क्या छठी बार ट्रॉफी अपने नाम करेगी MI? बन रहा साल 2010, 2013, 2015 और 2020 खेले गए सीजन वाला संयोग

- MI ने LSG को 54 रनों से दी मात
- मौजूदा सीजन में MI की ये लगातार पांचवी जीत
- छठी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है MI
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर 54 रनों शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वानखेड़े स्टेडियम पर रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। इस दौरान टीम ने रायन रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के बदौलत लखनऊ की टीम के सामने 216 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट खड़ा किया। जब लखनऊ इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी तब मुंबई की बॉलिंग अटैक के सामने पूरी टीम महज 161 रनों के स्कोर पर ढ़ेर हो गई।
टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने शुरुआती 5 मैचों में उन्हें केवल 1 जीत हासिल हुई थी जिसकी वजह से वह अंक तालिका के निचले स्थान तक पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी की और ना केवल लगातार पांच मैचों में जीत हासिल की बल्कि पॉइंट्स टेबल के दूसरे स्थान तक का सफर तय किया। अब मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेज सबसे ज्यादा है।
प्लेऑफ में पहुंचने के साथ-साथ ऐसा भी माना जा रहा है कि मुंबई की टीम इस बार अपना छठा आईपीएल खिताब उठा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौजूदा सीजन में भी साल 2010, 2013, 2015 और 2020 में खेले गए संस्करण वाला संयोग बनता जा रहा है।
दरअसल, टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस ने लगातार 5 मैच जीत लिए हैं। टीम का कुछ ऐसा ही हाल साल 2010, 2013, 2015 और 2020 में खेले गए सीजन में भी था। इन सालों में भी खेले गए टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने लगातार 5 मैच जीते थे और अंततः खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि मुंबई इंडियंस खिताब अपने नाम करने में सफल रह सकती है।
Created On :   27 April 2025 10:27 PM IST