WPL 2025: बेकार गई एलिसे पेरी की दमदार पारी, रोमांचक मुकाबले में 4 विकेटों से जीती मुंबई इंडियंस

बेकार गई एलिसे पेरी की दमदार पारी, रोमांचक मुकाबले में 4 विकेटों से जीती मुंबई इंडियंस
  • बेकार गई एलिसे पेरी की दमदार पारी
  • रोमांचक मुकाबले में 4 विकेटों से जीती मुंबई इंडियंस
  • एमआई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग के सातवें मैच में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेटों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात दे दी है। इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिसे पेरी की दमदार पारी के बदौलत मुंबई इंडियंस के सामने 168 रनों का टारगेट सेट किया था। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 1 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली।

दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रही थी। हालांकि, बाद में एलिसे पेरी ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 81 रनों की पारी खेली जिसके बदौलत आरसीबी ने निर्धरित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए।

आरसीबी के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवरों में 6 विकेटों के नुकसान पर जीत हासिल कर ली थी। टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 50 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। इनके अलावा नैट स्काइवर ब्रंट ने भी टीम के खाते में 42 रनों का योगदान दिया था। वहीं, अंत मे अमनजोत कौर (34) और जी कामलिनी (11) ने नाबाद पारी खेल एक अच्छे फिनीशर की भूमिका निभाई।

Created On :   21 Feb 2025 10:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story