Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 15 Feb 2025 8:53 AM IST
प्रयागराज सड़क हादसा
सड़क हादसे में 10 की मौत 19 घायल. सभी छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाले थे। महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज आ रहे थे
- 15 Feb 2025 8:47 AM IST
भीषण सड़क हादसा
प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर मेजा क्षेत्र के मनु का पूरा के पास शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हो गया।
- 15 Feb 2025 8:44 AM IST
Rbi का एक्शन
मुंबई मेट्रो: RBI द्वारा न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक पर बैन से ग्राहक परेशान
- 15 Feb 2025 8:39 AM IST
मुंबई हमले के आरोपी राणा
मुंबई हमले के गुनहगार तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी,
- 15 Feb 2025 8:32 AM IST
केंद्र और किसानों की 22 को बैठक
किसानों और केंद्र सरकार की अगली बैठक 22 फरवरी को, कृषि मंत्री शिवराज चौहान होंगे शामिल
- 15 Feb 2025 8:25 AM IST
एनर्जी काउंसिल से मिली LNG एक्सपोर्ट की मंजूरी
अमेरिकी तेल और गैस को बढ़ावा देने के लिए ट्रंप ने बनाई एनर्जी काउंसिल, LNG एक्सपोर्ट को मंजूरी दी
- 15 Feb 2025 8:20 AM IST
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से होंगी शुरू
- 15 Feb 2025 8:15 AM IST
जयशंकर -पिस्टोरियस की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस से की मुलाकात
- 15 Feb 2025 8:10 AM IST
US से आ रहे निर्वासित भारतीय
अमेरिका से निर्वासित 119 भारतीयों को ले आ रहे विशेष विमान की आज अमृतसर में लैंडिंग
- 15 Feb 2025 8:03 AM IST
संभल हिंसा केस की आज सुनवाई
लखनऊ: संभल हिंसा के 15 आरोपियों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी
Created On :   15 Feb 2025 8:00 AM IST