BJP सांसद ने फिर दिया बड़ा बयान: SC टिप्पणी विवाद खत्म नहीं हुआ, जो अब पूर्व CEC पर भी भड़के निशिकांत दुबे, कहा- चुनाव आयुक्त नहीं मुस्लिमों के आयुक्त थे

SC टिप्पणी विवाद खत्म नहीं हुआ, जो अब पूर्व CEC पर भी भड़के निशिकांत दुबे, कहा- चुनाव आयुक्त नहीं मुस्लिमों के आयुक्त थे
  • निशिकांत दुबे ने दिया बड़ा बयान
  • इस बार पूर्व CEC पर साधा निशाना
  • कहा- तोड़ने से पाकिस्तान बना,अब बंटवारा नहीं होगा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर विवादित टिप्पणी दी है। सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना के खिलाफ बयानबाजी करने के बाद अब उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) एस.वाई. कुरैशी पर कड़ा प्रहार किया है। दुबे ने रविवार (20 अप्रैल) को कहा कि 'आप चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त थे।' अब तक सुप्रीम कोर्ट टिप्पणी मामला खत्म नहीं हुआ जो बीजेपी सांसद ने एक और विवाद को जन्म दे दिया है।

पूर्व CEC पक निशाना

निशिकांत दुबे ने पूर्व CEC पर निशाना साधते हुए कहा कि आप चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त थे, झारखंड के संथालपरगना में बांग्लादेशी घुसपैठिया को वोटर सबसे ज्यादा आपके कार्यकाल में ही बनाया गया। पैगंबर मुहम्मद साहब का इस्लाम भारत में 712 में आया, उसके पहले तो यह जमीन हिंदुओं की या उस आस्था से जुड़ी आदिवासी, जैन या बौद्ध धर्मावलंबी की थी। मेरे गांव विक्रमशिला को बख्तियार खिलजी ने 1189 में जलाया, विक्रमशिला विश्वविद्यालय ने दुनिया को पहला कुलपति दिया अतिश दीपांकर के तौर पर। इस देश को जोड़ो, इतिहास पढ़ो, तोड़ने से पाकिस्तान बना,अब बंटवारा नहीं होगा?

क्यों भड़गे बीजेपी सांसद?

पूर्व CEC एस.वाई. कुरैशी ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। जिसे पढ़ कर निशिकांत दुबे भड़क उठे और हमलावर हो गए। कुरैशी ने कहा था- एस.वाई. कुरैशी वक्फ अधिनियम निस्संदेह मुस्लिम भूमि हड़पने के लिए सरकार की एक बेहद खराब योजना है। मुझे भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट इस पर सवाल उठाएगा। खलत खबर फैलाने वाली मशीन ने अपना काम काफी अच्छे से किया है।

Created On :   20 April 2025 1:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story