जम्मू कश्मीर: रामबन में भारी बारिश से आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को बचाया गया

रामबन में भारी बारिश से आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को बचाया गया
  • 100 से अधिक लोगों को बचाया गया
  • भारी बारिश से कई लैंडस्लाइड घटनाएं हुई
  • नेशनल हाइवे पर सैकड़ों वाहन फंसे , किश्तवाड़-पद्दर मार्ग भी बंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। रामबन जिले के बनिहाल गांव में रविवार को भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिसके बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भारी बारिश से कई लैंडस्लाइड घटनाएं हुई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपको बता दें रामबन जिले के सेरी बागना इलाके में रविवार सुबह बारिश के बाद बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। पहाड़ का मलबा गांव की तरफ आ गया, जिसके चपेट में कई लोग और घर आ गए।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार हो रही तेज बारिश से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं जिनके कारण यातायात बाधित हो गया है। नेशनल हाइवे पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। किश्तवाड़-पद्दर मार्ग भी बंद है। यहां वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। अधिकारियों ने मौसम साफ होने के बाद ही हाईवे पर सफर करने की अपील की है।

Created On :   20 April 2025 11:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story