Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 12 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
12 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 12 April 2025 9:10 AM IST

    अमित शाह ने दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "समस्त देशवासियों को श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। संकट मोचन भगवान बजरंगबली सभी के कष्टों को दूर कर बल, बुद्धि, विवेक और दीर्घायु प्रदान करें। जय श्री राम।"

  • 12 April 2025 9:01 AM IST

    बांग्लादेशी नेताओं के बयान से संकेत साफ, वो भारत के पूर्वोत्तर को अस्थिर करना चाहते हैं- टिपरा मोथा पार्टी प्रमुख

    टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के सुप्रीमो प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश के कुछ नेताओं और कार्यवाहक सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस द्वारा दिए गए बयान इस बात का संकेत हैं कि वे 'भारत के पूर्वोत्तर को फिर से अस्थिर करना चाहते हैं'। नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) संगठन के आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों की एक बैठक को संबोधित करते हुए देबबर्मा ने कहा कि यूनुस सहित बांग्लादेश के कुछ नेताओं द्वारा दिए गए बयान इस बात का संकेत हैं कि वे पूर्वोत्तर भारत को फिर से अस्थिर करना चाहते हैं।

  • 12 April 2025 8:36 AM IST

    INDI गठबंधन के भीतर चल रही वर्चस्व की लड़ाई- चिराग पासवान का बड़ा बयान

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस आज वर्चस्व की लड़ाई पर है और यह वर्चस्व की लड़ाई (INDIA) महागठबंधन के भीतर ही चल रही है। पलायन को लेकर कांग्रेस की जो चिंता है वही चिंता हमारी भी है लेकिन इस समस्या की शुरूआत कहां से हुई? 90 के दशक में पीढ़ियां मजबूर हो गईं देहात छोड़कर दूसरे राज्यों और दूसरे देशों में जाने के लिए। क्योंकि राजद की सरकार ने (बिहार में)जंगल राज का माहौल बना दिया था.। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान उस नींव को तैयार किया है जिस पर आने वाले समय में बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार व्यवस्था को इतना मजबूत करेगी कि न केवल पलायन रुकेगा बल्कि रिवर्स माइग्रेशन की भी शुरूआत होगी। मैं मानता हूं कि विधानसभा चुनाव आते-आते कांग्रेस-राजद के बीच मतभेद इतने बढ़ेंगे कि वे लोग अलग होकर चुनाव लड़ेंगे

  • 12 April 2025 8:27 AM IST

    देशभर में हनुमान जयंती की धूम

    कर्नाटक में हनुमान जयंती के अवसर पर कोरांटी हनुमान मंदिर में भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी भक्त हनुमान जयंती के मौके पर प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। देशभर में हनुमान जयंती की धूम मची है।

  • 12 April 2025 8:16 AM IST

    पश्चिम बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने अपनाया हिंसक रुख

    वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ कई मुस्लिम संगठन खड़े हुए हैं। शुक्रवार को देशभर में कई जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रोटेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हिंसक रुख अपनाते हुए गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। बस इतना ही नहीं बल्कि पुलिस पर पत्थर भी फेंके गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क और रेल यातायात को भी बाधित किया। 10 पुलिसकर्मी घायल हैं।

  • 12 April 2025 8:06 AM IST

    दिल्ली का मौसम

    दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

Created On :   12 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story