Easter 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू-पीएम मोदी और राहुल गांधी ने देशवासियों को दी ईस्टर की बधाई, देखें दिग्गजों ने क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू-पीएम मोदी और राहुल गांधी ने देशवासियों को दी ईस्टर की बधाई, देखें दिग्गजों ने क्या कहा?
  • दुनियाभर में ईस्टर की धूम
  • प्रेसिडेंट मुर्मू सहित अन्य दिग्गजों ने दी पर्व की बधाई
  • 'ईसा मसीह के पुनरुत्थान का जश्न मनाते हैं'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में आज यानि रविवार (25 अप्रैल) को ईस्टर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन ईसा मसीह के पुनरुत्थान का जश्न मनाया जाता है। राजनीतिक गलियारों में पर्व का उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को ईस्टर 2025 की शुभकामनाएं दी हैं। तो चलिए जानते हैं इन दिग्गजों ने क्या कहा।

प्रेसिडेंट मुर्मू ने क्या कहा?

राष्ट्रपति ने कहा- सभी को ईस्टर की बधाई! इस अवसर पर हम ईसा मसीह के पुनरुत्थान का जश्न मनाते हैं। यह त्योहार नई उम्मीद और नई शुरुआत की भावना को प्रेरित करता है। ईसा मसीह की शिक्षाएं मानवता को प्रेम और त्याग के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। आशा और आनंद का यह त्योहार सभी के लिए शांति और समृद्धि लाए।"

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सभी को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह ईस्टर इसलिए खास है क्योंकि दुनिया ईसा मसीह के जुबली वर्ष को बड़े उत्साह के साथ मना रही है। कामना है कि ये पवित्र अवसर हर व्यक्ति में आशा, नवीनीकरण और करुणा की भावना जगाए रखे। चारों ओर खुशियां और सद्भावना हो।"

मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ईस्टर के इस खुशी भरे अवसर पर हमारी हार्दिक शुभकामनाएं, जो एक बेहतर कल के लिए आशा के नवीनीकरण का प्रतीक है। यीशु मसीह के पुनरुत्थान का शाश्वत महत्व यह है कि करुणा घृणा से अधिक शक्तिशाली है और सत्य बुराई पर विजय प्राप्त करता है। जैसा कि हम ईस्टर संडे मनाते हैं, आनंद, शांति, सौहार्द और सद्भाव हमारे आगे के मार्ग को रोशन करें।"

राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आपको और आपके प्रियजनों को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह खुशी का अवसर सभी के लिए नई शुरुआत, नई उम्मीद और स्थायी खुशी लेकर आए।

Created On :   20 April 2025 10:47 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story