बिहार: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज बिहार के बक्सर में एक जनसभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज बिहार के बक्सर में एक जनसभा को करेंगे संबोधित
  • सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
  • वंचित और शोषित समाज की बेहतरी के लिए काम कर रही है कांग्रेस- पांडे
  • आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण रैली

डिजिटल डेस्क,पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज बिहार दौरे पर है। खड़गे बिहार में बक्सर के दलसागर खेल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

आपको बता दें साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने है, इस लिहाज से खड़गे का दौरा काफी अहम है। बिहार कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के अनुसार यह दौरा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण है। खड़गे कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए बक्सर पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ताओं में इस ऐतिहासिक सभा को लेकर भारी उत्साह है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर 11:50 बजे कांग्रेस नेता खड़गे का हेलीकॉप्टर उतरेगा। आपको बता दें कि दलसागर मैदान बक्सर जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर है।

कांग्रेस पार्टी ने खड़गे की जनसभा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। जनसभा में लाखों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। आयोजित कार्यक्रम की सुरक्षा में विशेष इंतजाम किए गए हैं। बक्सर में खड़गे की रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी वंचित और शोषित समाज की बेहतरी के लिए काम कर रही है। खड़गे संविधान सुरक्षा के लिए मजबूत संदेश देंगे।

Created On :   20 April 2025 11:38 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story