Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 12 April 2025 5:57 PM IST
बंगाल हिंसा पर केंद्रीय मंत्री ने ममता सरकार पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल के कई जिलों में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद ने ममता सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की।
- 12 April 2025 5:25 PM IST
IPL 2025 - GT ने LSG के सामने रखा 181 रनों का टारगेट
आईपीएल 2025 में आज यानी शनिवार को डबल हेडर मुकाबलों का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट का 26वां मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। ईकाना स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेटों के नुकसान पर 108 रन बनाए हैं। टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल की अहम भूमिका रही थी। दोनो बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की।
- 12 April 2025 5:23 PM IST
सीएम ममता बनर्जी ने कहा- दंगा किस बात का
ममता बनर्जी ने कहा- हम इस कानून का समर्थन नहीं करते। यह कानून हमारे राज्य में लागू नहीं होगा तो दंगा किस बात का? उन्होंने आगे कहा कि हम दंगे भड़काने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। हम किसी भी हिंसक गतिविधि का समर्थन नहीं करते हैं।
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- कुछ राजनीतिक दल सियासी फायदे के लिए धर्म का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके बहकावे में न आएं। मेरे हिसाब से धर्म का मतलब मानवता, सद्भावना, सभ्यता और सद्भाव है। मैं सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करती हूं।
- 12 April 2025 5:13 PM IST
बंगाल में वक्फ को लेकर हिंसा पर सीएम ममता का पहला बयान
वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले हैं। मुर्शिदाबाद, मालदा, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में हिंसा के दौरान पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। हिंसा के दौरान सुरक्षाबलों पर भी पत्थर से हमला किया गया है। सड़क और रेल यातायात को भी बाधित किया गया है। इस बीच पूरे मामले पर सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून को केंद्र सरकार ने बनाया है। ऐसे में लोगों के जवाब केंद्र सरकार से ही मांगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- जिस कानून के खिलाफ जनता प्रदर्शन कर रही है, वह हमने नहीं बनाया है। यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है। इसलिए जो जवाब आप चाहते हैं, वह केंद्र सरकार से मांगा जाना चाहिए। सीएम ममता ने साफ कर दिया है कि राज्य में वक्फ कानून नहीं लागू होगा। उन्होंने कहा कि कानून को लेकर केंद्र से जवाब मांगा जाना चाहिए।
- 12 April 2025 5:02 PM IST
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने NDA बैठक पर रखी अपनी बात
प्रधानमंत्री मोदी के आगामी मधुबनी दौरे पर जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "NDA के सभी घटक दलों की बैठक है। बैठक में तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।मधुबनी में प्रधानमंत्री मोदी की सभा ऐतिहासिक कैसे हो, इस पर चर्चा होगी।"
- 12 April 2025 5:02 PM IST
सतना रेलवे स्टेशन में सवारी व मालगाडिय़ों के इंजन फेल होने की घटनाएं सामने आ रही
भीषण गर्मी के चलते इन दिनों ट्रेनों के इंजन फेल होने के मामले बढ़ गए हंै। मौसम में परिवर्तन के कारण जहां इलेक्ट्रिक इंजन में तकनीकी खराबी आ जाती है। वहीं इन इंजनों का समय पर मेंटेनेंस न होना भी इंजन फेल होने का मुख्य कारण रहता है। फेल इंजनों की जगह दूसरा इंजन लगाकर गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाता है। ज्ञात हो कि पिछले तीन दिनों से लगातार सतना रेलवे स्टेशन में सवारी व मालगाडिय़ों के इंजन फेल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। गुरुवार को भी उधना से बरौनी जा रही स्पेशल टे्रन का इंजन सतना में फेल हो गया था।
- 12 April 2025 4:55 PM IST
दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुई हत्या के प्रयास के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया। दयालपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा और एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
- 12 April 2025 4:51 PM IST
हरियाणा रेखा शर्मा ने विनेश फोगाट और कांग्रेस पर किया कटाक्ष, कहा- 'उनकी सोच राजनीतिक थी'
हरियाणा के जींद में भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा शनिवार को भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य हनुमान जन्मोत्सव एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
- 12 April 2025 4:46 PM IST
शुल्क और व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं चीनी विदेश मंत्रालय
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने नियमित प्रेस वार्ता में बल दिया कि शुल्क युद्ध और व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं है। चीन नहीं लड़ना चाहता, लेकिन लड़ने से नहीं डरता। प्रेस वार्ता में किसी संवाददाता ने पूछा कि व्हाइट हाउस ने चीन से आयातित वस्तुओं पर 145 प्रतिशत टैरिफ लगाने की पुष्टि की है।
- 12 April 2025 3:42 PM IST
क्या मंदिर ट्रस्ट में गैर-हिंदू सदस्य हो सकते हैं?-दिग्विजय सिंह
संसद के दोनों सदनों में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 बहुमत के साथ पारित हो गया है। विपक्ष वक्फ एक्ट का विरोध कर रहा है। विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक प्रदर्शन हो रहे है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया है कि वह वक्फ कानून को बंगाल में लागू नहीं होने देंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सवाल किया कि क्या मंदिर ट्रस्ट में गैर-हिंदू सदस्य हो सकते हैं?
Created On :   12 April 2025 8:00 AM IST