कुख्यात छोटा राजन की भतीजी ने मांगी 50 लाख की फिरौती

डिजिटल डेस्क, पुणे। कुख्यात छोटा राजन की भतीजी ने एक व्यवसायिक से 50 लाख रूपयों की फिरौती मांगने का मामला सामने आया हुआ है। मामले को लेकर पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार की रात पुणे के लष्कर परिसर में की गई।
पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर धीरज साबले को गिरफ्तार किया गया है। जबकि लष्कर पुलिस थाने में छोटा राजन की भतीजी प्रियदर्शनी निकालजे, मंदार वायकर पर मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ एक व्यवसायिक ने शिकायत दी है। शिकायतकर्ता की पत्नी और साली में पारिवारिक वजह के चलते विवाद चल रहे है। इसके चलते पत्नी पर मामला भी दर्ज किया गया है। यह जानने के बाद छोटा राजन की भतीजी प्रियदर्शनी ने दखलअंदाजी करते हुए यह मामला मिटाने के लिए शिकायतकर्ता से 50 लाख रुपयों की फिरौती मांगी। चर्चा के अंत में 25 लाख रुपए देने की बात तय हुई।
फिल्मी स्टाइल से किया गिरफ्तार
शुक्रवार की रात प्रियदर्शनी ने अपने साथी साबले को शिकायतकर्ता से 25 लाख रूपए लेने के लिए भेज दिया। शिकायतकर्ता ने पहले से ही पुलिस में शिकायत दी थी। उस अनुसार पुलिस जाल बिछाई हुई थी। जैसे ही साबले 25 लाख रुपए लेने लगा पुलिस ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उस से की गई पूछताछ के दौरान प्रियदर्शनी का नाम सामने आया। प्रियदर्शनी एक राजनीतिक पार्टी की महिला अध्यक्ष हैं। आगे की जांच फिरौती विरोधी पथक द्वारा जारी है।
Created On :   14 March 2020 7:26 PM IST
Tags
- महाराष्ट्र सरकार
- महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र की खबरें
- महाराष्ट्र ताजा समाचार
- महाराष्ट्र हिंदी समाचार
- महाराष्ट्र समाचार
- महाराष्ट्र सरकार
- महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र की खबरें
- महाराष्ट्र ताजा समाचार
- महाराष्ट्र हिंदी समाचार
- महाराष्ट्र समाचार
- महाराष्ट्र सरकार
- महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र की खबरें
- महाराष्ट्र ताजा समाचार
- महाराष्ट्र हिंदी समाचार
- महाराष्ट्र समाचार