78 वां स्वतंत्रता दिवस: शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय भोपाल के एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाली

शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय भोपाल के एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाली
  • प्राचार्य ने तिरंगा फहराने के नियम बताए
  • राष्ट्रीय त्योहार पर तिरंगा सभी सम्मान एवं गौरवान्वित होकर फहराते हैं
  • एनसीसी कैडेट्स के साथ सभी भारतीयों का उत्तरदायित्व तिरंगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय,भोपाल के एनसीसी कैडेट्स द्वारा आज दिनांक 13 /8 /24 को तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में एनसीसी के 8 एस डब्ल्यू तथा 19 एस डी कैडेट्स के साथ ही महाविद्यालय के लगभग 27 छात्र सम्मिलित हुए ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रदीप शर्मा द्वारा रैली से पूर्व कैडेट्स को संबोधित करते हुए तिरंगा रैली के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य द्वारा कैडेट तथा अन्य छात्रों को तिरंगा फहराने के नियम भी बताए गए । प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय त्योहार पर तिरंगा सभी सम्मान से तथा गौरवान्वित होकर फहराते हैं, किंतु दूसरे ही दिन तिरंगा झंडा यहां वहां पड़ा मिलता है, जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

एनसीसी कैडेट्स के साथ ही समस्त भारतीयों का यह उत्तरदायित्व है,कि वे राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रीय त्यौहारों के पश्चात भी ससम्मान रखें। अपने उद्बोधन के पश्चात प्राचार्य द्वारा विसिल बजाकर रैली को रवाना किया गया। तिरंगा रैली एम व्ही एम महाविद्यालय तथा पुलिस मुख्यालय से होती हुई पुनः महाविद्यालय लौटकर आई। कैडेट्स तथा छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु डॉ. संगीता गौर , डॉ अर्पणा कडू,डॉ कृष्णा सिंह तथा लेफ्टिनेंट आराधना धुर्वे सहित समस्त स्टाफ ने भी रैली में अपनी सहभागिता दी।

Created On :   13 Aug 2024 1:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story