बिहार: कुंभ से लौट रहे कई श्रद्धालुओं को कुत्ते ने किया गंभीर घायल

कुंभ से लौट रहे कई श्रद्धालुओं को कुत्ते ने किया गंभीर घायल
  • आवारा कुत्तों ने 19 लोगों को काटकर घायल किया
  • लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की
  • डॉक्टरों ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया व प्राथमिक उपचार किया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के सुपौल जिले में एक आवारा कुत्ते ने घंटोंभर आतंक मचाया और करीब 19 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायल लोगों में स्थानीय लोगों के साथ कुंभ से डुबकी लगाकर लौट रहे श्रद्धालु भी शामिल है। कुत्ते ने सुपौल जिले के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर एनएच-27 पर बीती रात आतंक मचाया। सभी घायलों को काफी देर बाद राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया और अन्य प्राइमरी ट्रीटमेंट किया।

अस्पताल के डॉक्टर विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 घायलों को रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों को गहरे जख्म आए हैं, हालफिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सिमराही बाजार के जेपी चौक, करजाइन रोड और हॉस्पिटल रोड पर हुई। लोगों को बचाने आ रहे लोगों के पीछे पड़कर कुत्ते ने उन्हें भी काटकर घायल कर दिया। देर रात तक इलाके में अफरातफरी का काफी माहौल बना रहा। घायलों में सिक्किम निवासी विश्यमाया कार्की, सिमराही निवासी भोली कुमार, मंटु सादा, इमामगंज निवासी विकास कुमार और आफिया तब्बसूम समेत कई अन्य लोग शामिल हैं।

कुत्ते के हमले के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को शीघ्र अतिशीघ्र पकड़ने और इलाके में कुत्तों से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कि अगर कुत्तों को जल्द काबू में नहीं किया गया, तो और भी लोग कुत्तों का शिकार बन सकते हैं।

Created On :   19 Feb 2025 6:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story