मध्यप्रदेश: राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की मुलाकात

By - Bhaskar Hindi |6 Aug 2024 11:50 AM
- राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात
- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी की मुलाकात
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से सौजन्य भेंट करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजभवन पहुंचे।
राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर चर्चा की।
राज्यपाल पटेल से सौजन्य भेंट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी सौजन्य भेंट कर चर्चा की।
Created On : 6 Aug 2024 11:50 AM
Next Story