Panna News: जन अभियान परिषद द्वारा चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान

जन अभियान परिषद द्वारा चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान
  • जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप
  • जन अभियान परिषद द्वारा चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान

Panna News: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पूरे प्रदेश में जल के गिरते स्तर को बचाने के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही विभिन्न प्रकार की योजनाएं जनहित में चलाई जा रही है। इसी क्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान है जो 30 मार्च से 30 जून २०२५ तक संपूर्ण मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है। जिला समन्वयक आनंद पाण्डेय के आदेशानुसार पुराने जल स्त्रोतों की साफ -सफाई एवं जन सहयोग से जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करना जल स्रोतों जैसे तालाब, पुराना कुआं, बाबडी आदि की जन सहयोग से साफ -सफाई का कार्य किया जा रहा है।

सलेहा में धनउवा तालाब में जाकर जल संरक्षण का कार्य किया गया। जिसमें विधायक डॉ. राजेश वर्मा, हरेंद्र त्रिपाठी भाजपा मंडल अध्यक्ष सलेहा, ब्लॉक समन्वयक जगदीश सिंह, सरपंच रेखा बाई, सचिव कौशलेंद्र चौरसिया, मयंक पाण्डेय, आरिफ खान, बबलू नामदेव, अशोक शर्मा, सूर्य प्रकाश सोनीए, प्रशांत जैन, ब्रजपाल यादव, सुनील वर्मा तथा जीएलवी सर्व समिति के सदस्य आदि के साथ पत्रकार अशोक नामदेव उपस्थित रहे।

Created On :   28 April 2025 1:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story