Panna News: हालत ऐसे कि पैदल निकलना भी हो जाता है मुश्किल, किशोर जी मंदिर चौराहा मार्ग में यातयात व्यवस्था बनी चुनौती

हालत ऐसे कि पैदल निकलना भी हो जाता है मुश्किल, किशोर जी मंदिर चौराहा मार्ग में यातयात व्यवस्था बनी चुनौती
  • हालत ऐसे कि पैदल निकलना भी हो जाता है मुश्किल
  • किशोर जी मंदिर चौराहा मार्ग में यातयात व्यवस्था बनी चुनौती

Panna News: पन्ना शहर की आबादी तेजी के साथ बढती ही जा रही है आबादी बढने के साथ ही दो पहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या कई गुनी हो गई है। निजी वाहनों के साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में उपयोग किए जाने वाले वाहनो ई-रिक्शा टेम्पो की शहर में भरमार आ चुकी है इसका पूरा दबाव पन्ना शहर की सालों साल पुरानी सडक व्यवस्था पर निर्भर है और इसके चलते पन्ना शहर की यातायात व्यवस्था चुनौती पूर्ण हो गई है। यातायात के बढते दबाव को कम करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों शासन-प्रशासन के अब तक कोई प्रयास सामने नहीं आए है जिससे लगातार बढ रही यातयात की व्यवस्था को कम किया जा सके। पन्ना शहर में यातायात की व्यवस्था की हालत यूं तो पूरे दिन गई गुजरी दिखी जा सकती है खासकर बाजार शहर के मुख्य सडकों में जाम की स्थिति बन जाती है परंतु शाम के समय यातायात की समस्या कुछ क्षेत्रों में इतनी बदहाल स्थिति में होती है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

गांधी चौक से पुरानी कचहेरी मार्ग स्थिति किशोर जी मंदिर चौराहा में सडक के आगे और सडक के पीछे करीब ३००-४०० मीटर दूरी तक दो पहिया, चार पहिया वाहनों का रैला मिनट और सेकेण्ड में जाम स्थिति निर्मित कर देता है और इस जाम में दो पहिया, चार पहिया वाहनों के साथ लोगों की मौजूदगी इतनी अधिक हो जाती है कि पता नहीं कब कौन से वाहन किस वाहन से टकरा जाये और किसे ठोकर लग जाये। शाम के समय से ३-४ घंटे तक किशोर जी मंदिर चौराहा के आगे और पीछे की सडक भी बेहद खतरनाक हो जाती है इसके आगे किशोर जी मंदिर और बाजार तक भी मार्ग की हालत शाम को चिंताजनक बने हुए है। पन्ना शहर मंदिरों की नगरी है और शाम के समय स्थानीय अधिकांश श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते है साथ ही साथ बाहर से भी श्रद्धालु आते है ऐसे में यातायात की व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाता है और पुलिस प्रशासन, स्थानीय निकाय से अपेक्षा की जाती है कि यातायात व्यवस्था मे सुधार के लिए सभी आवश्यक प्रबंधन किए जाये।

Created On :   28 April 2025 1:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story