दुखद: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्य मंत्री हर्ष नारायण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

By - Bhaskar Hindi |13 July 2024 6:36 PM IST
- दिवंगत आत्मा की शांति पर शोक
- अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज में होगा
- लंबे समय से अस्वस्थ थे
डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्य मंत्री हर्ष नारायण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे, सतना स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हुआ।
शनिवार 16 मार्च को रामपुर बघेलान स्थित निज निवास पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। स्वर्गीय सिंह का अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज में होगा।
Created On :   16 March 2024 1:42 PM IST
Next Story