Panna News: विभागीय जांच पोर्टल के संबंध में अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

विभागीय जांच पोर्टल के संबंध में अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
  • म.प्र. राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम द्वारा
  • विभागीय जांच पोर्टल के संबंध में अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

Panna News: म.प्र. राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम द्वारा विकसित पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों में विभागीय जांच की प्रक्रिया निष्पादित करने के उद्देश्य से जिले के समस्त विभागों के जिलाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट स्थित ई-दक्ष केन्द्र में आगामी 5 मई तक विभागवार प्रशिक्षण निर्धारित दिवसों में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आज प्रथम दिवस सम्पन्न हुए प्रशिक्षण में उपस्थित संबंधित विभाग प्रमुखों को पोर्टल संचालन एवं विभिन्न प्रक्रियाओं की विधिवत जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा प्रश्नों व शंकाओं का समाधान भी किया गया।

प्रशिक्षक वैभव सोनी द्वारा प्रशिक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को विभाग के डैशबोर्ड, कार्यालय व उपयोगकर्ता प्रबंधन, चरणवार प्रक्रिया संपादन, केस लिस्टिंग, अपडेशन व रिपोर्ट के अवलोकन इत्यादि की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। शुक्रवार को सहायक आयुक्त सहकारिता, वनमंडलाधिकारी दक्षिण पन्ना, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, उप संचालक कृषि, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पन्ना एवं गुनौर जिला श्रम पदाधिकारी, विपणन अधिकारी, शासकीय छत्रसाल स्नातकोत्तर एवं कन्या महाविद्यालय पन्ना, परियोजना संचालक आत्मा और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा।

Created On :   25 April 2025 2:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story