Chhindwara News: सड़क हादसे और जहर से दो लोगों ने गंवाई जान

सड़क हादसे और जहर से दो लोगों ने गंवाई जान
  • अमरवाड़ा और चौरई थाना क्षेत्र की घटनाएं
  • चलती बाइक से गिरी महिला
  • महिला अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती

Chhindwara News: अमरवाड़ा में रविवार को बाजार से घर लौट रही एक महिला चलती बाइक से गिर गई। हादसे में गंभीर चोट आने पर उसे अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमरवाड़ा अस्पताल से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना चौरई के चन्हियाखुर्द की है। यहां मानसिक बीमार एक शख्स ने जहर का सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान रविवार शाम अधेड़ की मौत हो गई। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

बाइक से गिरी महिला ने तोड़ा दम

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि बटकाखापा निवासी मोरखा निवासी ३० वर्षीय शहवती पति अकलेश उईके रविवार को अमरवाड़ा बाजार करने आई थी। यहां से लौटते वक्त बाइक की पिछली सीट पर बैठी शहवती सड़क पर गिर गई थी। गंभीर अवस्था में उसे अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमरवाड़ा से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात लगभग ९ बजे उसकी मौत हो गई।

जहर पीकर अधेड़ ने दी जान

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि चौरई के चन्हियाखुर्द निवासी ५४ वर्षीय संतराम पिता नन्हेलाल वर्मा पिछले कुछ समय से मानसिक बीमार चल रहा था। नागपुर में उसका इलाज भी चल रहा था। रविवार सुबह संतराम ने जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान संतराम की मौत हो गई।

Created On :   8 Oct 2024 7:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story