लोकसभा चुनाव बिहार: आरजेडी छोड़ जेडीयू में शामिल हुए शाहनवाज हुसैन को हराने वाले बुलो मंडल

आरजेडी छोड़ जेडीयू में शामिल हुए शाहनवाज हुसैन को हराने वाले बुलो मंडल
  • बुलो मंडल भाजपा में शामिल
  • आरजेडी से दिया था इस्तीफा
  • शाहनवाज हुसैन को हरा चुके हैं

डिजिटल डेस्क, पटना। लोकसभा चुनाव अब कुछ ही दिन बाकि है लेकिन, नेताओं के दल बदलने का सिलसिला अब भी जारी है। ताजा मामला बिहार का है जहां कुछ दिनों पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को अलविदा कह चुके पूर्व सांसद बुलो मंडल आज जेडीयू में शामिल हो गए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की सदस्यता दिलाई है। बिहार में महागठबंधन के बीच तय हुए सीट शेयरिंग फॉर्मूले में भागलपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के हिस्से में चली गई जबकि, बुलो मंडल इस सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ना चाहते थे। भागलपुर सीट से टिकट नहीं मिलने पर बीते दिनों बुलो मंडल ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया था।

शाहनवाज हुसैन को हराया था

बुलो मंडल ने 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर को चीरते हुए बिहार में भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे माने जाने वाले सैयद शाहनवाज हुसैन को शिकस्त दिया था। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें जेडीयू प्रत्याशी अजय कुमार मंडल के खिलाफ 2.5 लाख से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एक बार फिर इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। सीट बंटवारे में भागलपुर कांग्रेस के खाते में चले जाने के बाद उन्होंने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि भागलपुर सीट का बिहार की राजनीति में काफी महत्व है। भाजपा नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी इसी सीट से 2004 में चुनाव जीता था।

2019 में रहा था एनडीए का बोलबाला

बिहार में लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी परिणामों ने नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) का बोलबाला रहा था। तब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने साथ में चुनाव लड़ा था। 2019 में जेडीयू और भाजपा दोनों ने 17-17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था वहीं एनडीए गठबंधन में शामिल तीसरी पार्टी लोजपा ने कुल 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी तो वहीं जेडीयू को 16 सीटों पर सफलता मिली थी। इसके अलावा लोजपा ने भी सभी 6 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Created On :   18 April 2024 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story