WFI Ban: "आखिरकार मिल ही गया न्याय... 26 महीनों बाद हटा रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पर लगाया गया बैन, पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने दिया बड़ा बयान

आखिरकार मिल ही गया न्याय... 26 महीनों बाद हटा रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पर लगाया गया बैन, पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने दिया बड़ा बयान
  • 26 महीनों बाद हटा रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पर लगाया गया बैन
  • 24 दिसंबर 2023 को लगाया गया था प्रतिबंध
  • संचालन संबंधी खामियों की वजह लगा था प्रतिबंध

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आखिरकार 26 महीनों लंबे इंतजार के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ पर से निलंबन हटा दिया गया है। खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पर से बैन हटाकर विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन का रास्ता भी साफ कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें, बीते 24 दिसंबर 2023 को खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया में चल रही संचालन संबंधी खामियों की वजह से बैन कर दिया था। वहीं, संजय सिंह के नेतृत्व वाली नई संस्था का गठन इस प्रतिबंध के महज 3 पहले हुआ था।

भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगे इस बैन को हटाए जाने के बाद अब विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सफल तरीके से हो सकेगा। इसमें जॉर्डन की राजधानी अम्मान में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए ट्रायल भी शामिल है।

दरअसल, बीते 2023 में 21 दिसंबर को नई संस्था के अध्यक्ष पद संभालते ही संजय सिंह ने अंडर-15 और अंडर-20 प्रतियागितायओं का आयोजन पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के क्षेत्र नंदिनी नगर, गोंडा में आयोजित करने की घोषणा कर दी थी। लेकिन उस वक्त बृजभूषण सिंह खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे थे। जिसके बाद सरकार ने संस्था पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन मंगलवार 11 मार्च को इस प्रतिबंध को हटा दिया गया है।

बैन हटाए जाने के बाद कैसरगंज के पूर्व सांसद और संस्था के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा, "26 महीनों तक तमाम षड्यंत्र रचे गए, झूठे आरोप लगाए गए और भारतीय कुश्ती को ठप करने की कोशिशें हुईं, लेकिन साजिश करने वाले अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। इस विवाद के चलते टीम दो विश्व रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकीं, प्रशिक्षण शिविर बंद हो गए और कुश्ती जगत को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब पारदर्शी ट्रायल होने चाहिए और खिलाड़ियों को बराबरी का मौका मिलना चाहिए। सरकार से मिलकर प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन और टूर्नामेंटों को गति देनी चाहिए।"

Created On :   11 March 2025 5:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story