IPL 2025: कौन हैं MI से डेब्यू करने वाले विग्नेश पुथुर, जो हार के बावजूद CSK पर पड़े भारी, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे जैसे बल्लेबाजों को किया चित

- आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला
- सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 4 विकट से हराया
- जानें कौन हैं विग्नेश पुथुर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 18वें सीजन का तीसरा मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) और चैन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेल गया। इस मुकाबले में चैन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकटों से हराया। इस दौरान मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा की जगह दूसरी पारी में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए विग्नेश पुथुर ने आईपीएल में डेब्यू किया। विग्नेश पुथुर ने अपने पहले मैच की शुरुआत काफी शानदार अंदाज में की। उन्होंने सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट करके आईपीएल का पहला विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने धुरंधर बल्लेबाज शिवम दुबे (9) का विकेट लिया। इसी के साथ पुथुर ने अपने स्पेल में 32 रन देकर कुल 3 विकेट मुंबई इंडियंस के पाले में समेटे।
विग्नेश पुथुर ने चटकाए तीन विकेट
राहुल त्रिपाठी के आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन की 67 रनों की साझेदारी से सीएसके को वापस ट्रैक पर लाए। इसके बाद विग्नेश पुथुर ने 2 विकेट गिराकर मुंबई इंडियंस के लिए जीत की उम्मीदों को जगा दिया। पुथुर ने 8वें ओवर की पांचवी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ (53) को कैच आउट कराया। ये उनका पहला आईपीएल विकेट है। इसके बाद पुथुर ने 10वें ओवर में शिवम दुबे (9) का विकेट लिया। बता दें, मुंबई इंडियंस ने विग्नेश पुथुर को आईपीएल ऑक्शन में 30 लाख रूपये में खरीदा था।
बता दें, आईपीएल 2025 में विग्नेश पुथुर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला है। इस मैच में उन्होंने कुल 3 विकेट लिए। पुथुर ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 32 रन दिए हैं। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे के बाद दीपक हूडा का विकेट लिया है। इसके बाद मुंबई इंडियंस के कैप्टन सूर्यकुमार ने 3 ओवरों के बाद पुथुर का ओवर रोक दिया। हालांकि, सूर्यकुमार के इस फैसले से मुंबई इंडियंस को नुकसान झेलना पड़ा है। क्योंकि पुथुर ने 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मुंबई के लिए जी की उम्मीद जगाई थी। लेकिन, आखिरकार सीएसके मुंबई इंडियंस को हराने में कामयाब रही। सीएसके ने मुंबई इंडियंस को को 4 विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 156 का टारगेट दिया था। इस टारगेट को सीएसके ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर हासिल कर लिया था।
कौन हैं विग्नेश पुथुर
विग्नेश पुथुर ने 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था। वह बांए हाथ के स्पिनर हैं। पुथुर केरल क्रिकेट लीग के पहले सीजन में एलेप्पी रिपल्स टीम में शामिल थे। उस टूर्नामेंट में उन्होंने केवल तीन विकेट लिए। इस दौरान मुंबई इंडियंस के स्काउट्स की नजर उन पर गई। इसके बाद उन्हें ट्रायल के लिए इनवाइट किया गया।
बता दें, विग्नेश पुथुर ने अब तक घरेलू क्रिकेट में केरल टीम के लिए नहीं खेले हैं। लेकिन, इससे पहले ही उन्होंने अपना आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया था। इस बार के आईपीएल ऑक्शन में पुथुर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रूपये में खरीदा है।
Created On :   24 March 2025 2:26 AM IST