नडाल ने अपनी गर्ल फ्रेंड से की शादी, 14 साल से रिलेशनशिप में थे

By - Bhaskar Hindi |20 Oct 2019 8:43 AM IST
नडाल ने अपनी गर्ल फ्रेंड से की शादी, 14 साल से रिलेशनशिप में थे
डिजिटल डेस्क, मालोर्का। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और क्ले कोर्ट के बादशाह कहे जाने वाले राफेल नडाल ने शनिवार को अपनी गर्ल फ्रेंड सिसका प्रेलो के साथ शादी की। नडाल पिछले 14 साल से प्रेलो के साथ रिलेशनशिप में थे। सिसका का असली नाम मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो है।
स्पेनिश मीडिया के अनुसार, 19 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने शादी में करीब 300 से अधिक मेहमानों को बुलाया। दोनों की शादी यहां ब्रिटेन के मालिकाना हक वाले एक महल में हुई। 33 वर्षीय नडाल अपनी पत्नी से पहली बार अपनी छोटी बहन मारिबल के जरिए मिले थे जो पेरेलो की बचपन की दोस्त हैं।
Created On :   20 Oct 2019 2:12 PM IST
Next Story