सानिया ने छोड़ा दुबई वाला घर, बेटे इजहान की कर रही को-पैरेंटिंग

- रिश्ते में दरार का कारण मॉडल आयशा कमर को माना जा रहा है
डिजिटल डेस्क, दुबई। भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक को लेकर लगाई जा रही अटकलें हकीकत में तब्दील होती हुई नजर आ रही है। हालांकि, इस दौरान पाकिस्तानी और यूएई मीडिया तो यह तक कन्फर्म कर चुकी है कि दोनों के बीच तलाक हो गया है। लेकिन अभी तक इसको लेकर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
उधर, एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल जिओ न्यूज की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा अब अलग हो चुके हैं। दोनों साथ भी नहीं रह रहे हैं। हालांकि, दोनों ही अपने बेटे इजहान मलिक की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं।
वहीं, यूएई की खलीज टाइम्स के मुताबिक, सानिया और शोएब दुबई में एक विला में साथ रहते थे। लेकिन अब सानिया मिर्जा ने यह घर छोड़ दिया है और अपना एक अलग घर ले लिया है।
पाकिस्तानी मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों के करीबियों ने इस बात की पुष्टि की है कि वह अब दोनों साथ नहीं है। इस बीच पाकिस्तान के पत्रकार अब्दुल माजिद भट्टी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 2012 में जब बांग्लादेश में टी-20 वर्ल्ड कप चल रहा था, तभी दोनों अलग होना चाहते थे लेकिन उसके समय दोनों के परिवार ने उन्हें समझाया, जिसके बाद दोनों साथ में रहने लगे।
लेकिन जानकारी के मुताबिक, इस रिश्ते में दरार का कारण मॉडल आयशा कमर को माना जा रहा है। फिलहाल, शोएब मलिक और मॉडल आयशा कमर के रिलेशनलशीप में होने की बातें भी सामने आ रही हैं।
सानिया के इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला था संकेत
हाल ही में सानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा था कि टूटे हुए दिल कहां जाएं, वह अल्लाह के पास जाएं। इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे इजहान के साथ भी तस्वीर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था, "वो पल जो मुझे कठिन समय को झेलने की ताकत देता है।"
आपको बता दें, शोएब-सानिया ने 10 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 15 अप्रैल को उन्होंने लाहौर में अपनी शादी का रिसेप्शन रखा था। शोएब-सानिया का एक इजहान नाम का बेटा भी है, जिसका जन्म साल 2018 में हुआ था।
Created On :   10 Nov 2022 8:33 PM IST