धोनी को नहीं इस प्लेयर को मिलेगी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान, जल्द होगी नाम की घोषणा

- धानी का उत्तराधिकारी!
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL का खिताब चार बार अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंंग्स की टीम को अब नया कप्तान मिल सकता है। टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में कई रिकार्ड अपने नाम किए हैं। लोकिन अब धोनी के उत्तराधिकारी बनाएं जाने को लेकर खबरें आ रहीं है।
कयास लगाए जा रहे है कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अब महेंद्र सिंह धोनी की जगह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तान बन सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रवींद्र जडेजा कप्तानी की भूमिका में नजर आ सकते है।
दरअसल धोनी ने साल 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर चुके हैं। रवींद्र जडेजा के कप्तान बनाए जाने की ओर देखा जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी भी कई बार भविष्य की ओर देखने की बात कह चुके हैं। माना जा रहा है कि इसी रणनीति के तहत रवीन्द्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया जा सकता है।
आपको बता दें CSK ने रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को रिटेन किया था। जिसमें जडेजा को सबसे ज्यादा 16 करोड़ पर रिटेन किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर तस्वीर पोस्ट की है जिसने कुछ इस तरफ ही इशारा किया है।
Embracing all the Yellve #EverywhereWeGo! #WhistlePodu pic.twitter.com/WU3A6YrEiu
— Chennai Super Kings - Mask Pdu Whistle Pdu! (@ChennaiIPL) January 15, 2022
हालांकि चेन्नई के लिए नए कप्तान के साथ उतरना आसान नहीं होगा। क्योंकि रवीन्द्र जडेजा के पास कप्तानी का कोई भी अनुभव नहीं है। लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि अगर ऐसा होता है। तो टीम को महेंद्र सिंह धोनी मेंटर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को तैयार करते हुए नजर आ सकते हैं।
आपको बता दें पिछले कुछ सीजन में बतौर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शानदार खेल दिखाया है। जडेजा शानदार बल्लेबाजी तो करते ही हैं वहीं गेंदबाजी में भी CSK के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। रवींद्र जडेजा 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे है तब से अब तक वे इसी टीम का हिस्सा रहे है। टीम चार बार IPL का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
Created On :   15 Jan 2022 6:51 PM IST