पेरिस ओलंपिक 2024: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रिकॉर्ड 92.97 मीटर भाला फेंक कर गोल्ड पर जमाया कब्जा

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रिकॉर्ड 92.97 मीटर भाला फेंक कर गोल्ड पर जमाया कब्जा
  • जेवलिन थ्रो का फाइनल हुआ शुरू
  • नीरज चोपड़ा की नजरें गोल्ड पर
  • भारतीय थ्रोअर के सामने कठिन चुनौती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में सीजन बेस्ट 89.45 स्कोर किया। 6 में से उनके बाकी के 5 प्रयास असफल रहे। इसके साथ ही भारत के पेरिस ओलंपिक में पदकों की संख्या 5 हो गई है। इनमें 3 शूटिंग, 1 हॉकी और 1 जेवलिन थ्रो में मिला है।

वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर भाला फेंका, जो कि ओलंपिक रिकॉर्ड है। अपने 6 में से दो बार नदीम ने 90 मीटर से ज्यादा की दूरी तय की। इनके अलावा चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने 88.50 मीटर भाला फेंका।

Live Updates

Created On :   8 Aug 2024 7:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story