IPL 2025: पूरन ने सनराइजर्स के गेंदबाजों के खोले धागे, अपने नाम किए ये अद्भुत रिकॉर्ड्स, बन गए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

पूरन ने सनराइजर्स के गेंदबाजों के खोले धागे, अपने नाम किए ये अद्भुत रिकॉर्ड्स, बन गए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स पर 5 विकेटों से हासिल की जीत
  • पूरन ने LSG के लिए खेली 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी
  • आईपीएल 2025 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने पूरन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के सातवें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को उन्हीं के होमग्राउंड पर 5 विकेटों से मात दे दिया है। टीम ने इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट के इस सीजन में अपना खाता खोल लिया है साथ ही पॉइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, इस हार के चलते सनराइजर्स को बड़ा नुकसान हुआ है। जो टीम इस मैच से पहले टेबल के टॉप पर थी, अब वह नीचे खिसक कर 7वें पायदान पर पहुंच गई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की इस शानदार जीत में बल्लेबाज निकोलस पूरन की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने रन चेज के दौरान टीम के लिए 26 गेंदों में 70 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 6 छक्के और इतने ही चौके देखने को मिले थे। इसी के साथ पूरन ने प्रतिष्ठित ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। अपनी इस तूफानी पारी के बदौलत पूरने ने दो बहुत बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

आईपीएल 2025 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने पूरन

दरअसल, मुकाबले में पूरन ने केवल 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसी के साथ वह आईपीएल के 18वें सीजन में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के दिग्गज बल्लेबाज ट्रेविस हेड के नाम दर्ज था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 21 गेंदों में पचासा जड़ दिया था। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श भी ट्रेविस हेड के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 21 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

आईपीएल 2025 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

निकोलस पूरन - 18 गेंद (बनाम सनराइजर्स हैदराबाद)

ट्रेविस हेड - 21 गेंद (बनाम राजस्थान रॉयल्स)

मिचेल मार्श - 21 गेंद (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)

पूरन ने अपने नाम की ऐतिहासिक उपलब्धि

बता दें, पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक था। इसी के साथ उन्होंने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। दरअसल, निकोलस पूरन आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 20 गेंदों के भीतर कुल चार बार अर्धशतक जड़ा हो।

जानकारी के लिए बता दें, पूरन ने अपने आईपीएल करियर में कुल 4 बार ये कारनामा किया है। टूर्नामेंट के इतिहास में उन्होंने सबसे तेज पचासा 15 गेंदों में पूरा किया था। उन्होंने ये कारनामा साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ किया था। उनसे पहले ट्रेविस हेड और जेक फ्रेजर मैकगर्क, तीन-तीन बार ऐसा कर चुके हैं।

आईपीएल इतिहास में निकोलस पूरन की सबसे तेज फिफ्टी

15 गेंद - 2023, बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

17 गेंद - 2020, बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

18 गेंद - 2025, बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

19 गेंद - 2024, बनाम मुंबई इंडियंस

Created On :   28 March 2025 12:10 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story