IPL 2025: पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी की मुंबई इंडियंस में हुई वापसी, टीम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी की मुंबई इंडियंस में हुई वापसी, टीम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
  • पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी महेला जयवर्धने की मुंबई इंडियंस में हुई वापसी
  • टीम ने जयवर्धने को दोबारा बनाया हेड कोच
  • जयवर्धने ने किया मार्क बाउचर को रिप्लेस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमीयर लीग 2025 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, आईपीएल की सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस में पुराने हेड कोच की वापसी हो गई है। टीम ने पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी महेला जयवर्धने को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुंबई इंडियंस ने जयवर्धने को टीम की कोचिंग के लिए दोबारा नियुक्त किया है। बता दें, वह पहले भी टीम के हेड कोच रह चुके हैं। उन्होंने साल 2017 से 2022 तक टीम को कोचिंग दी है। उन्होंने टीम मार्क बाउचर को रिप्लेस किया है।

जयवर्धने की कोचिंग में टीम ने तीन बार अपने नाम किया था आईपीएल का टाइटल

मुंबई इंडियंस ने रविवार 13 अक्टूबर को अपने आधिकारीक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की। आपको बता दें, टीम के पुराने हेड कोच मार्क बाउचर ने साल 2023 और 2024 में टीम को कोचिंग दी थी। अब श्रींलका के दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने टीम में दोबारा उनकी जगह लेंगे। बतौर कोच जयवर्धने मुंबई के लिए काफी सफल साबित हुए हैं। उनकी मौजूदगी में टीम ने 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता था।

मार्क बाउचर को क्याो हटाया?

पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने ने साल 2022 में मुंबई की कोचिंग छोड़ी थी। जिसके बाद मार्क बाउचर को टीम में शामिल किया गया था। लेकिन उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन खराब रहा। आईपीएल 2023 और 2024 में टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही थी। बता दें, साल 2023 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करने में भी नाकाम रही थी। वहीं, 2024 में टीम प्लेऑफ तक तो पहुंच गई लेकिन फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी थी। आईपीएल के लगातार दो सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से मार्क बाउचर के काम करने के तरीके पर कई सवाल खड़े होने लगे थे। लिहाजा, मुंबई ने उनकी जगह अपने पूराने कोच को दोबारा टीम की कोचिंग का जिम्मा सौंप दिया।


Created On :   13 Oct 2024 7:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story