CSK VS DC LIVE: नहीं चला माही मैजिक, 25 रन से मुकाबला हारी चेन्नई, दिल्ली ने लगाई जीत की हैट्रिक

- दिल्ली ने चेन्नई को 25 रन से हराया
- दिल्ली से विपराज निगम ने लिए दो विकेट
- चेन्नई की लगातार तीसरी हार
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। आईपीएल सीजन 18 में आज खेले गए डबल हैडर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही जहां चेन्नई को जहां इस सीजन की लगातार तीसरी हार मिली, वहीं दिल्ली ने जीत की हैट्रिक लगाई। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए।
टीम की तरफ से केएल राहुल टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 51 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक पोरेल ने 33 और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 24 रन की पारी खेली। वहीं चेन्नई के लिए खलील अहमद ने दो विकेट लिए।
चेन्नई की बैटिंग हुई फ्लॉप
184 रन के लक्ष्य का पीछ करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही। टीम पॉवरप्ले में अपने तीन विकेट गंवा दिए। रचिन रविंद्र 3, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 5 और डेविड कॉन्वे 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा भी जल्दी ही पवेलियन रवाना हो गए। इस तरह 74 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन रवाना हो गई।
नहीं चला माही मैजिक
सातवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे एमएस धोनी से एक बड़ी और मैच जिताऊ पारी की उम्मीद थी। वह 11वें ओवर में बैटिंग करने उतरे थे ऐसे में उनके पास जमकर बल्लेबाजी करने का मौका था। लेकिन, एमएस धोनी तेजी से रन बनाने में असफल रहे और इस तरह धीरे-धीरे मैच चेन्नई के हाथ से फिसलता गया। टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर केवल 158 रन ही बना सकी।
दिल्ली की तरफ से विपराज निगम ने 2 और मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), डवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, मथीश पथिराना और खलील अहमद।
दिल्ली कैपिटल्स - अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।
Live Updates
- 5 April 2025 5:42 PM IST
चेन्नई को लगा पहला झटका, मुकेश कुमार का शिकार बने रचिन रविंद्र, CSK- 15/1 (2)
184 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी चेन्नई की टीम को दूसरे ओवर में बड़ा झटका लगा। ओपनर रचिन रविंद्र को मुकेश कुमार ने आउट किया। उन्होंने 3 रन बनाए।
- 5 April 2025 5:18 PM IST
थोड़ी देर में चेन्नई की टीम करेगी बैटिंग
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कुल 183 रन बनाए हैं। अब चेन्नई की टीम को 20 ओवर में कुल 184 रन जीत के लिए बनाने होंगे।
- 5 April 2025 5:16 PM IST
दिल्ली की पारी खत्म, बनाए कुल 183 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बैटिंग करते हुए 20 ओवर में कुल 183 रन बना लिए हैं। हालांकि, इस दौरान टीम का कुल 6 विकेट गिरे हैं।
- 5 April 2025 5:14 PM IST
आशुतोष शर्मा हुए आउट
आशुतोष शर्मा 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए हैं। उन्होंने धोनी और जडेजा ने मिलकर रन आउट किया है।
- 5 April 2025 5:12 PM IST
केएल राहुल हुए आउट
केएल राहुल 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए हैं। उन्होंने 51 गेंद में 77 रन बनाए हैं। जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल है।
- 5 April 2025 4:55 PM IST
खलील अहमद ने दिल्ली को फिर दिया झटका, समीर रिजवी आउट
17वें ओवर में दिल्ली को चौथा झटका लगा है। केएल राहुल के साथ पचास रनों की साझेदारी करने वाले समीर रिजवी को खलील अहमद ने जडेजा के हाथों कैच कराकर आउट किया। रिजवी ने 20 रन बनाए।
- 5 April 2025 4:37 PM IST
केएल राहुल ने लगाया शानदार अर्धशतक
दिल्ली के लिए पहली बार ओपनिंग कर रहे केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 33 गेदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की।
- 5 April 2025 4:32 PM IST
100 के पार पहुंचा दिल्ली का स्कोर, केएल राहुल क्रीज पर मौजूद
दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ओपनिंग करने उतरे केएल राहुल अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। वह 29 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ समीर रिजवी क्रीज पर मौजूद हैं।
- 5 April 2025 4:24 PM IST
दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा, नूर अहमद ने कप्तान अक्षर पटेल को किया बोल्ड
दिल्ली कैपिटल्स को 11वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। कप्तान अक्षर पटेल 21 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने हैं।
- 5 April 2025 4:19 PM IST
10 ओवर के बाद दिल्ली 82/2, केएल राहुल और कप्तान अक्षर क्रीज पर मौजूद
10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिये हैं। केएल राहुल 29 और कप्तान अक्षर पटेल 20 रन पर नाबाद हैं।
Created On :   5 April 2025 3:12 PM IST