Rohit Sharma Retirement: "रोहित क्यों लेंगे संन्यास? हिटमैन के आलोचकों पर भड़के मिस्टर 360, सवाल दागते हुए गिनाई खूबियां

रोहित क्यों लेंगे संन्यास? हिटमैन के आलोचकों पर भड़के मिस्टर 360, सवाल दागते हुए गिनाई खूबियां
  • रोहित क्यों लेंगे संन्यास? - एबी डिविलियर्स
  • हिटमैन के आलोचकों पर भड़के मिस्टर 360
  • आलोचकों पर सवाल दागते हुए गिनाई रोहित की खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास लेने की खबरें खूब फैल रही हैं। हालांकि, चैपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद उन्होंने खुद ऐलान किया कि वह अभी रिटायर नहीं होने वाले हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके आलोचकों का कहाना है कि रोहित को संन्यास ले लेना चाहिए। इस बीच रोहित के आलोचकों पर पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसका सख्त विरोध करते हुए कहा कि उन्हें रोहित शर्मा की आलोचना को समझना मुश्किल लगता है।

पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का मानना है कि रोहित जिस फॉर्म में चल रहे हैं, उन्हें आगे और भी खेलना चाहिए। साथ ही उन्होंने रोहित के आलोचकों पर सवाल दागते हुए कहा कि आखिर क्यों उन्हें संन्यास लेना चाहिए? खासकर तब जब उन्होंने चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत के लिए जिताऊ पारी खेली थी।

दरअसल, कुछ दिनों पहले ये अटकलें लगाई जा रही थी कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी जंग के बाद कप्तान रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। हालांकि, रोहित शर्मा ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि उनका वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों से जल्द ही संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।

डिविलियर्स ने कहा, "रोहित शर्मा के पास संन्यास लेने का कोई कारण नहीं है। किसी भी तरह की आलोचना को सहने का कोई कारण नहीं है। उनका रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ कहता है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने खेल को भी बदल दिया है। वह संन्यास क्यों लेंगे? इस तरह के रिकॉर्ड के साथ, न केवल कप्तान के रूप में बल्कि बल्लेबाज के रूप में भी। फाइनल में 76 रन की पारी, भारत को शानदार शुरुआत देना, सफलता की नींव रखना और दबाव के चरम पर होने पर आगे बढ़कर नेतृत्व करना।"

Created On :   13 March 2025 7:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story