अब होगी ताजपोशी: चार बार के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान की विदाई, एमपी के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव, नरेंद्र सिंह तोमर के खाते में आया स्पीकर का पद
![चार बार के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान की विदाई, एमपी के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव, नरेंद्र सिंह तोमर के खाते में आया स्पीकर का पद चार बार के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान की विदाई, एमपी के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव, नरेंद्र सिंह तोमर के खाते में आया स्पीकर का पद](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2023/12/11/870267-mp-cm-mohan-yadav.webp)
- एमपी के नए सीएम होंगे मोहन यादव
- बीजेपी विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव परिणाम आने के बाद से अब तक चले लंबे सस्पेंस के बाद बीजेपी ने अब मध्यप्रदेश में सीएम फेस का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश के मुखिया की कुर्सी अब मोहन यादव को सौंप दी गई है। विधायक दल की बैठक के बाद बीजेपी पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने सीएम के नाम का ऐलान किया। मोहन यादव के अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। दो नए डिप्टी सीएम होंगे राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा। जो इससे पहले शिवराज कैबिनेट का भी हिस्सा रहे हैं।
Live Updates
- 11 Dec 2023 5:40 PM IST
इस्तीफा देंगे शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान राजभवन किसी भी वक्त जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, राजभवन जाकर वो राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।
- 11 Dec 2023 5:38 PM IST
मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या कहा?
मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जो जवाबदारी दी है। आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2023
- 11 Dec 2023 5:17 PM IST
शिव का 'राज' खत्म
मध्य प्रदेश के सीएम के नाम पर बीजेपी ने मुहर लगा दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मोहन यादव का नाम निवर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के समझ रखा था। जिसको बीजेपी विधायक दल ने स्वीकर करते हुए इनके नाम पर मुहर लगा दी है।
- 11 Dec 2023 4:50 PM IST
एमपी में दो डिप्टी सीएम
मध्य प्रदेश में दो डिप्टी होंगे। जिनका नाम जगदीश देवड़ा आर राजेंद्र शुक्ला है। साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा स्पीकर होंगे।
- 11 Dec 2023 4:44 PM IST
एमपी के नए सीएम होंगे मोहन यादव
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं।
- 11 Dec 2023 4:10 PM IST
विधायक दल की बैठक शुरू
मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। थोड़ी ही देर में एमपी के नए मुखिया के नाम का एलान संभव माना जा रहा है।
- 11 Dec 2023 4:00 PM IST
थोड़ी ही देर में विधायक दल की बैठक
विधायक दल की बैठक से पहले भोपाल स्थिति भाजपा कार्यालय में फोटो सेशन हुआ। कुछ ही देर में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो जाए।
- 11 Dec 2023 2:54 PM IST
आज फैसला संभव सीएम के नाम पर
एमपी में सीएम के नाम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि शाम 4 बजे बीजेपी विधायक दल के बैठक के बाद कभी भी मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो सकता है।
- 11 Dec 2023 2:03 PM IST
बीजेपी कार्यालय में मौजूद शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान भोपाल स्थित बीजेपी कार्यलाय में मौजूद हैं। उन्होंने केंद्रीय पर्यवेक्षक से मुलाकात की।
- 11 Dec 2023 1:41 PM IST
पार्टी कार्यालय पहुंचे भाजपा पर्यवेक्षक
नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए पार्टी विधायक दल की बैठक से पहले मध्य प्रदेश के लिए भाजपा पर्यवेक्षक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा सांसद के लक्ष्मण और पार्टी नेता आशा लाकड़ा भोपाल में पार्टी कार्यालय में पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2023
Created On :   11 Dec 2023 9:39 AM IST