अब होगी ताजपोशी: चार बार के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान की विदाई, एमपी के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव, नरेंद्र सिंह तोमर के खाते में आया स्पीकर का पद

- एमपी के नए सीएम होंगे मोहन यादव
- बीजेपी विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव परिणाम आने के बाद से अब तक चले लंबे सस्पेंस के बाद बीजेपी ने अब मध्यप्रदेश में सीएम फेस का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश के मुखिया की कुर्सी अब मोहन यादव को सौंप दी गई है। विधायक दल की बैठक के बाद बीजेपी पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने सीएम के नाम का ऐलान किया। मोहन यादव के अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। दो नए डिप्टी सीएम होंगे राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा। जो इससे पहले शिवराज कैबिनेट का भी हिस्सा रहे हैं।
Live Updates
- 11 Dec 2023 7:43 AM
सीएम के नाम का एलान आज संभव
केंद्रीय पर्यवेक्षक भोपाल पहुंच गए हैं जिनका स्वागत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया। चार बार के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान से मनोहर लाल खट्टर ने मुलाकात की।
- 11 Dec 2023 6:33 AM
भोपाल पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक
केंद्रीय पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर भोपाल पहुंच गए हैं। शाम चार बजे विधायक दल की बैठक होने वाली है। देर रात तक सीएम के नाम का एलान संभव है।
- 11 Dec 2023 5:07 AM
राजस्थान में कल सीएम का एलान
राजस्थान में सीएम के नाम पर पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में विधायक दल की बैठक कल यानी 12 तारीख को होने वाली है। उसके बाद संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश के नए सीएम का एलान हो सकता है।
- 11 Dec 2023 4:19 AM
एमपी के लिए रवाना हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक
मध्य प्रदेश के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा हवाईअड्डे पहुंचे।
- 11 Dec 2023 4:11 AM
केंद्रीय पर्यवेक्षक के लक्ष्मण ने क्या कहा?
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के चयन पर राज्य के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के लक्ष्मण ने कहा, "आज शाम विधायक दल की बैठक होगी। मनोहर लाल खट्टर की 3 सदस्यीय कमेटी विधायकों से चर्चा करेगी। बाद में आलाकमान उस पर निर्णय लेंगे।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2023
Created On : 11 Dec 2023 4:09 AM