दिल्ली CM को लेकर हो गया फैसला: कौन हैं रेखा गुप्ता? जिन्हें बीजेपी ने सौंपी सीएम पद की जिम्मेदारी, जानें पूरा राजनीतिक करियर

कौन हैं रेखा गुप्ता? जिन्हें बीजेपी ने सौंपी सीएम पद की जिम्मेदारी, जानें पूरा राजनीतिक करियर
  • रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की सीएम
  • बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ बड़ा फैसला
  • दिल्ली CM को लेकर हो गया बड़ा फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी ने दिल्ली में रेखा गुप्ता को नए सीएम के तौर पर चुन लिया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। शालीमार सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं सीएम बनेंगी। वहीं, दिल्ली में बीजेपी की ओर से वह दूसरी सीएम बनेंगी। उनसे पहले बीजेपी ने सुषमा स्वराज को सीएम बनाया था। उनका सीएम कार्यकाल 52 दिनों का था। रेखा गुप्ता में दिल्ली में चौथी महिला सीएम बनने जा रही हैं। उनसे पहले आप नेता आतिशी, कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और बीजेपी नेता सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री पद पर रह चुकी हैं।

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता दिल्ली के शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्हें 68,200 वोट मिले। रेखा गुप्ता ने आप नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। साथ ही, मौजूदा समय में वह देश की दूसरी सीएम बनने जा रही हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से इस वक्त रेखा गुप्ता पहली सीएम होंगी।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर

रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव से राजनीति में कदम रखा। वह वर्ष 1996-1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं। हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। हालांकि, दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत नहीं हासिल किया था।

50 साल की रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव हैं। रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और एल.एल.बी. की पढ़ाई की है।

साल 2015 और साल 2020 में वह इसी शालीमार सीट से चुनाव लड़ी थीं। लेकिन वह हार गईं। इसके बाद वह शालीमार सीट से पहली बार विधायक बनीं और अब वह सीधे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

वह तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की पूर्व मेयर हैं। वह 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव में चुनी गईं। वह 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव में फिर से चुनी गईं। उन्हें 2022 में भाजपा ने आप की शैली ओबेरॉय के खिलाफ एमसीडी मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में भी खड़ा किया था। हालांकि, वह नगर निगम के मेयर का चुनाव हार गई। साल 2022 में शालीमार बाग-बी वार्ड से वह पार्षद चुनी गईं।

Created On :   19 Feb 2025 9:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story